फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्रस्तावित विद्युत दर में बढ़ोतरी पर नाराजगी

प्रस्तावित विद्युत दर में बढ़ोतरी पर नाराजगी

Mon, 17 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रस्तावित विद्युत दर में बढ़ोतरी पर नाराजगी
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें प्रस्तावित विद्युत दर में बढ़ोत्तरी पर नाराजगी जताई गई। साथ ही प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया कि यदि इस पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि यूपी पावर कारपोरेशन द्वारा शहर से लेकर गांवों तक 25 प्रतिशत बिजली की दरों में वृद्धि करने का प्रस्ताव पूरी तरह जनविरोधी है। पावर कार्पोरेशन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव में घरेलू कनेक्शन और फिक्स चार्ज 100 रुपये से बढ़ाकर110 रुपये किए जाने का प्रस्ताव और साथ ही बीपीएल कार्ड कनेक्शन धारक भी इस दायरे में आ रहे हैं। ब्रह्मानंद पांडेय ने कहा कि बिजली की दरें बढ़ाए जाने का प्रस्ताव सरकार द्वारा अगर स्वीकार कर लिया जाता है तो महंगाई बढ़ेगी और साथ ही किसान, मजदूर इससे सीधे प्रभावित होंगे। चेताया कि प्रस्ताव को अगर वापस नहीं लिया तो कांग्रेसजन सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेंगे। साथ ही विद्युत केंद्रों पर तालाबंदी भी करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुश्ताक अली, जन्मेजय सिंह, प्रह्लाद राय, नेयाज शाही, मासूम अंसारी, रामनिवास राय, सीमा परवीन, सुशीला श्रीवास्तव, जयप्रकाश राम, नसीम बेलाली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed