फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   स्वास्थ्य विभाग के जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि

स्वास्थ्य विभाग के जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 15 Jun 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि
मंडलायुक्त आजमगढ़ कनक त्रिपाठी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में निर्धारित एजेंडा बिंदुओं पर समीक्षा की गई। कमिश्नर ने नगर क्षेत्रों में नालों एवं नालियों की नियमित सफाई कराने के तथा जनपद में हो रहे पालीथिन के प्रयोग को जल्द बंद कराने के निर्देश दिया। खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांवों में खुले में पशुओं को न रहने दें उन्हें बनाए गए गौशालाओं में रखें। वहां जानवरों के खाने पिने के व्यवस्थाओं किसी प्रकार की कमी न करें। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत जनपद में बने शौचालयों की समीक्षा की।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारियों को शहरों में सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय बनवाने के निर्देश दिये। मंडलायुक्त ने जिला पंचायत राज अधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि ग्राम स्तर की जितनी भी योजनाएं हैं, उन योजनाओं के बारे में ग्राम प्रधानों की बैठक कराकर उन्हें जानकारी दी जाए। किसी भी दशा में प्रधान प्रतिनिधि इन बैठकों में प्रतिभाग न करने पाएं। खण्ड विकास अधिकारियों के स्तर पर लंम्बित विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकालांग पेंशन के डाटों को एक सप्ताह में सत्यापन कर पेंशन भेजने क निर्देश दिया। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत जनपद में कैम्प लगाकर लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की हिदायत मुख्य चिकित्साधिकारी को दी।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कार्यो में लापरवाही पर मण्डलायुक्त में चिकित्सा विभाग के जेई को प्रतिकूल प्रविष्टी देने का निर्देश दिया। चेेताया कि अधूरे कार्य 17 जून तक पूर्ण नहीं हुए तो जेई सहित तथा संबंधित अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एआरटीओ और डीएसओ को को निर्देशित किया कि पेट्रोल पम्पों स्वामियों को बिना हेलमेट वाले बाइक सवारों को पेट्रोल न दें। बीएसए को निर्देश दिया कि प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को जूता, मोजा, ड्रेस एवं मध्याह्न भोजन तथा शिक्षकों की उपस्थिति का अनिवार्य रूप से आकस्मिक निरीक्षण करें। पेयजल पर जल निगम अधिकारी को निर्देशित किया कि पेयजल तथा हैण्डपंप की शिकायतों का निराकरण जल्द करें। कमिश्नर ने गोवंश संरक्षण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं शहरीय,सोशल सेक्टर की पेंशन योजनाएं, राशन कार्ड वितरण, आयुष्मान भारत योजना, वृक्षारोपण अभियान,अमृत योजना शहरों में नालों को टैप किये जाने की प्रगति, हर शहर में जन सहभागिता से एक पार्क का सौन्दर्यीकरण की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed