फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saint community opposed the viral photo of Premanand Maharaj and the proposed trust

Mathura News: प्रेमानंद महाराज की वायरल हुई फोटो, संत समाज में आक्रोश; दे डाली ये चेतावनी

Fri, 20 Jun 2025 02:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Jun 2025 02:28 PM IST
सार

संत प्रेमानंद की वायरल तस्वीर और प्रस्तावित न्यास का संत समाज ने विरोध शुरू कर दिया है। संतों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ब्रज की परंपरा और श्रद्धा के विपरीत इस प्रकार की छवि बनाना निंदनीय है।

विज्ञापन
Saint community opposed the viral photo of Premanand Maharaj and the proposed trust
बैठक में मौजूद चतु संप्रदाय विरक्त वैष्णव परिषद। संवाद

विस्तार

वृंदावन के चतु संप्रदाय विरक्त वैष्णव परिषद के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को पंचकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित गौतम ऋषि आश्रम में संत-महंतों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष महंत सनतकुमार दास महाराज ने की। इसमें प्रेमानंद महाराज की हाल ही में वायरल हुई विवादित फोटो को लेकर चर्चा की गई और संत समाज ने एक स्वर में इसका विरोध किया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें -  UP: मथुरा से बरेली तक छह लेन का हाईवे लगभग तैयार, एक महीने का और समय...2.5 घंटे में कर सकेंगे सफर
विज्ञापन

 

संतों ने दी ये चेतावनी
संतों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ब्रज की परंपरा और श्रद्धा के विपरीत इस प्रकार की छवि बनाना निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि जिसने भी यह फोटो बनाई है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। परिषद ने केली कुंज आश्रम प्रबंधन और प्रेमानंद महाराज के शिष्य परिकर को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया तो साधु समाज स्वयं मोर्चा संभालेगा।

ये भी पढ़ें -  मथुरा हादसा: टीला खुदाई के कारण ढह गए छह मकान, मुख्य आरोपी गिरफ्तार...इसलिए पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन

 प्रस्तावित न्यास गठन का भी विरोध
बैठक में बांके बिहारी मंदिर में प्रस्तावित न्यास गठन का भी विरोध किया गया। परिषद के उपाध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि यह न्यास सेवायतों के पारंपरिक अधिकारों का हनन करेगा, जिसे संत समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इस कदम से मंदिर की व्यवस्थाओं पर बाहरी हस्तक्षेप बढ़ेगा जो भक्तों और सेवायतों दोनों के लिए चिंता का विषय है।

ये भी पढ़ें -  Mathura News: थाने में मारपीट...पुलिस के सामने भिड़ गए, जमकर हुआ विवाद; जानें पूरा मामला
 
विज्ञापन

बैठक में ये रहे मौजूद
इस बैठक में महंत लाड़ली शरण दास महाराज, महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज, महंत हेमकांत शरण देवाचार्य, घमंड पीठाधीश्वर वेणु गोपाल दास महाराज, वंशीवट पीठाधीश्वर जयराम दास महाराज सहित कई प्रमुख संत-महंत उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed