फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Both the parties clashed in the police station

Mathura News: थाने में मारपीट...पुलिस के सामने भिड़ गए, जमकर हुआ विवाद; जानें पूरा मामला

Fri, 20 Jun 2025 09:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Jun 2025 09:43 AM IST
सार

पेड़ों के कटान को लेकर थाने में आए दो पक्षों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि थानाध्यक्ष के सामने ही मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों में बीच बचाव कराया। 
 

विज्ञापन
Both the parties clashed in the police station
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के शेरगढ़ में जमीन पर पेड़ों के कटान के मामले में बृहस्पतिवार शाम दोनों पक्ष अपनी-अपनी तहरीर लेकर थाने पहुंचे। यहां थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के सामने ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। लात घूंसे चले और मारपीट हो गई।
विज्ञापन


थाना शेरगढ़ पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि नीरज शर्मा, महेश शर्मा और दूसरे पक्ष के रामकुमार तिवारी को मौके से गिरफ्तार कर शांतिभंग में कार्रवाई की। सीओ छाता आशीष शर्मा ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि नीरज शर्मा उसके भाई महेश शर्मा का आदमपुर गांव के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों भाई थाने आए, उसी समय दूसरे पक्ष के रामकुमार तिवारी भी थाने पहुंच गए। यहां किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ छाता आशीष शर्मा और उप जिलाधिकारी श्वेता सिंह भी थाने पहुंच गए। यहां एसडीएम ने तीनों को जमानत पर छोड़ दिया। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed