{"_id":"6854658806a57e01370f601c","slug":"work-on-mathura-bareilly-highway-completed-now-its-the-turn-of-84-kos-parikrama-mathura-news-c-369-1-mt11009-131366-2025-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Highway News: मथुरा से बरेली तक छह लेन का हाईवे लगभग तैयार, एक महीने का और समय...2.5 घंटे का रह जाएगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Highway News: मथुरा से बरेली तक छह लेन का हाईवे लगभग तैयार, एक महीने का और समय...2.5 घंटे का रह जाएगा सफर
Fri, 20 Jun 2025 11:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:45 AM IST
सार
Mathura Bareilly Highway: मथुरा से बरेली का सफर ढाई घंटे का रह जाएगा। सांसद हेमा मालिनी ने हाईवे की गुणवत्ता परखी। उन्होंने कहा कि इस हाईवे के साथ ही ब्रज 84-कोस परिक्रमा मार्ग पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे का हाल जानतीं सांसद हेमामालिनी व मौजूद अन्य।
- फोटो : mathura
विस्तार
Mathura News: सांसद हेमामालिनी ने बृहस्पतिवार को राया के पास निर्माणाधीन मथुरा-बरेली हाईवे की गुणवत्ता परखी। साथ ही कहा कि ब्रजवासियों और श्रद्धालुओं को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है। मार्ग का 95 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। करीब एक माह के अंदर वाहनों का संचालन भी शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा उन्होंने ब्रज 84-कोस परिक्रमा मार्ग पर जोर दिया।
विज्ञापन
राया के निकट सांसद हेमामालिनी ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही निर्माणाधीन मार्ग का निरीक्षण किया। कहा कि सांसद बनने के बाद राया में लोग जाम की समस्या की शिकायत करते थे, लेकिन अब ग्रामीणों के साथ-साथ मथुरा-वृंदावन आने वाले पर्यटकों की राह आसान होगी। जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। साथ ही इस राजमार्ग से जुड़ा राया बाईपास का भी निर्माण हो गया है। इससे राया के लोगों का भी आवागमन सुगम होगा।
ये भी पढ़ें - UP Weather: खत्म हुआ मानसून का इंतजार...अगले दो दिन बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का नया अपडेट
ये भी पढ़ें - UP Weather: खत्म हुआ मानसून का इंतजार...अगले दो दिन बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का नया अपडेट
उन्होंने निर्धारित समय से मार्ग निर्माण का कार्य होने पर एनएचएआई के अधिकारियों की सराहना की। पांच प्रतिशत कार्य को भी समय से निपटने के निर्देश दिए हैं और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा है। मजदूरों से भी मुलाकात की और उनके कार्य की सराहना की।
ये भी पढ़ें - Agra: एक महीने बाद भी शुरू नहीं हो सका आंबेडकर पुल, जाम झेल रहे पर्यटक, वाहनों की लग रही कतारें
ये भी पढ़ें - Agra: एक महीने बाद भी शुरू नहीं हो सका आंबेडकर पुल, जाम झेल रहे पर्यटक, वाहनों की लग रही कतारें
महावन-रमणरेती की भी राह होगी आसान
मार्ग निर्माण के बाद आगरा से आने वाले वाहन बरेली हाईवे पर जा सकेंगे। जगह-जगह रास्ते में कट दिए गए हैं। इसी मार्ग से चिंताहरण मंदिर, महावन, रमणरेती के लिए भी जा सकते हैं। कट से वह बाईपास होकर राया के बाहर-बाहर भी निकल सकते हैं। इससे जाम से निजात मिलेगी। मथुरा की सीमा में 33 किमी दायरे का 850 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा और एनएचएआई के अधिकारी भी मौजूद रहे।