फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Red marks in Krishnanagar, traders lost their sleep

Mathura News: कृष्णानगर में लगे लाल निशान, व्यापारियों की उड़ी नींद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Red marks in Krishnanagar, traders lost their sleep
मथुरा। सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया में कृष्णानगर मुख्य मार्ग पर लाल निशान लगा दिए गए हैं। सड़क किनारे के भवनों पर इन लाल निशानों ने व्यापारियों की नींद उड़ा दी है। पीडब्ल्यूडी के साथ ही नगर निगम ने भी फुटपाथ और नाले के अतिक्रमण को लेकर डुगडुगी बजा दी गई है।
विज्ञापन

भूतेश्वर से गोवर्धन चौराहा तक कृष्णा नगर व्यावसायिक क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया पर काम हो रहा है। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने शहर में इस क्षेत्र को मॉडल के रूप में विकसित करने को कहा है। इसी के अनुरूप पीडब्ल्यूडी ने सड़क को चौड़ा करने के लिए अतिक्रमण के दायरे में आ रहे भवनों पर चिन्ह लगा दिए हैं। इसमें पुलिस चौकी भी शामिल है। मेहता नर्सिंगहोम की ओर पीडब्ल्यूडी की सड़क पर करीब डेढ़ मीटर तक अतिक्रमण सामने आ रहा है। नगर निगम मार्केट साइड में दुकानदारों ने नाले पर अतिक्रमण किया हुआ है। इसे लेकर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए डुगडुगी बजा दी है। नगर निगम ने साफ कर दिया है कि फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को विकास प्राधिकरण सभागार में सचिव राजेश कुमार की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें फुटपाथ, एक रूपता, अतिक्रमण, बिजली के पोल, पार्किंग आदि पर चर्चा हुई। सचिव प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि सब कुछ व्यापारियों की सहमति अनुसार ही होगा। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णानगर में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
कृष्णानगर बिजली के निकट पीछे खाली मैदान में विकास प्राधिकरण मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण करने जा रहा है। इसके लिए सोमवार को नगर निगम ने प्रस्तावित क्षेत्र की सफाई की। यह पार्किंग कृष्णा नगर में पार्किंग की बड़ी समस्या का समाधान करेगी। इसके अलावा कृष्णा नगर चौराहा के निकट खाली स्थल पर भी निजी पार्किंग संचालित कराए जाने की योजना है।
हटेंगे बिजली के पोल और बॉक्स
भूतेश्वर से गोवर्धन चौराहा तक बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर और बॉक्स भी व्यवस्थित किए जाएंगे। एक्सईएन विपिन गंगवार ने बताया कि इस दायरे में ३७ ट्रांसफार्मर और ६० बिजली के बॉक्स आ रहे हैं। इन्हें हटाने, व्यवस्थित करने का काम होली के बाद शुरू कर दिया जाएगा। अनेक स्थानों पर ट्रांसफार्मर, बॉक्स और पोल हटा दिए जाएंगे। कुछ स्थानों पर उनकी चौड़ाई को कम किया जाएगा।

२२ से २३ मीटर चौड़ी होगी सड़क
भूतेश्वर से गोवर्धन चौराहा तक सड़क की चौड़ाई २२ से २३.५ मीटर होगी। वर्तमान में मेहता नर्सिंग होम की ओेर अधिकांश मार्ग पर करीब डेढ़ मीटर अतिक्रमण है। इस हटाए जाने के बाद सड़क को आवश्यकतानुसार चौड़ा किया जाएगा। हालांकि बीच में डिवाइडर मौजूद हैं, जिसे खूबसूरत बनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed