{"_id":"63c98ab8f98e6e72dc2f5717","slug":"je-arrived-to-check-ro-plant-dvr-not-found-mathura-news-mtr527395964-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आरओ प्लांट की जांच करने पहुंचे जेई, नहीं मिली डीवीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आरओ प्लांट की जांच करने पहुंचे जेई, नहीं मिली डीवीआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरओ प्लांट की जांच करने पहुंचे जेई, नहीं मिली डीवीआर
अधिशासी अधिकारी को दी मामले की जानकारी, बकाया राशि के एवज में प्लांट ले जाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसीकलां। नगर पालिका परिषद कार्यालय से गायब हुए आरओ वाटर प्लांट की जांच करने जेई जल बृहस्पतिवार को चेयरमैन कक्ष में पहुंचे। यहां सीसीटीवी फुटेज देखनी चाही तो पता चला कि कैमरे तो लगे हैं लेकिन डीवीआर गायब है। इस मामले की उन्होंने अधिशासी अधिकारी को जानकारी दे दी है।
नगर पालिका परिषद कार्यालय में आने वाले फरियादियों व कर्मचारियों की प्यास बुझाने के लिए लगाए करीब साढ़े पांच लाख रुपये की कीमत का आरओ वाटर प्लांट को असामाजिक ले गए। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। ईओ ने जेई जल विकास चौहान को मामले की जांच करने को कहा है। कर्मचारियों का आरोप था कि एक पूर्व जनप्रतिनिधि द्वारा उक्त चहेते की बकाया राशि चुकाने की एवज में आरओ वाटर प्लांट को खुलवा कर ले गया, जिसका कोई कर्मचारी विरोध नहीं कर सका। अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
धोखाधड़ी के आरोपियों को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस ने दी दबिश
कोसीकलां। मवस्सल पेच में धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में नामजद युवकों की धरपकड़ के लिए राजस्थान के जयपुर पुलिस ने दबिश दी। आरोपियों के न मिलने पर पुलिस लौट गई। आरोप है कि एक युवक ने अपने तीन साथियों के साथ जयपुर निवासी एक युवक के साथ धोखाधड़ी करते हुए हेरफेर कर लाखों रुपये हड़प लिए। मामले में युवक ने जयपुर में नामजद युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जयपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोसी पुलिस के सहयोग से युवकों की धरपकड़ के लिए दबिश दी। आरोपियों के न मिलने पर पुलिस वापस चली गई। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि जयपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपियों को आई थी लेकिन आरोपी नहीं मिले। संवाद
विज्ञापन
-