Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   flood in Mathura two days school holiday and Parikrama on Ekadashi in Vrindavan banned

मथुरा में बाढ़: स्कूलों में दो दिन का अवकाश, आज से वृंदावन में पंचकोसी परिक्रमा पर रोक; नहीं चलेगी नदी में नाव

Wed, 03 Sep 2025 01:06 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 03 Sep 2025 01:06 AM IST
सार

मथुरा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलभराव के चलते कई गांवों में हालात बिगड़ रहे हैं। ऐसे में एहतियातन प्रशासन की ओर से दो दिनों के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। साथ ही वृंदावन में लगने वाली परिक्रमा पर भी रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
flood in Mathura two days school holiday and Parikrama on Ekadashi in Vrindavan banned
मथुरा में बाढ़ जैसे हालात की तस्वीरें - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर वृंदावनवासियों और श्रद्धालुओं के लिए खतरे का संकेत बनता जा रहा है। हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के चलते यमुना का प्रवाह विकराल रूप ले चुका है। इसका सीधा असर वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा पर पड़ा है, जहां घुटनों तक पानी भर चुका है। कोई अप्रिय घटना न हो, इसलिए प्रशासन ने आज एकादशी से होने वाली परिक्रमा को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


यमुना इन दिनों अपने विकराल रूप में है। उसका रौद्र रूप देखकर जहां एक ओर क्षेत्रीय लोग परेशान हैं, तो वहीं दूसरी ओर प्रशासन पूरी सतर्कता बरते हुए है। वृंदावन में यमुना का पानी अब तक निचली कॉलोनियों में उफन रहा था, लेकिन अब दर्जनभर कॉलोनियों तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

परिक्रमा मार्ग में भी घुटनों तक पानी भर गया है। कालीदह की ओर से बिहारीजी और केसी घाट जाने वाले मार्ग पर सड़क जलमग्न हो रही है। प्रशासन ने हालातों को देखते हुए एकादशी के दिन लगने वाली परिक्रमा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। वहीं यहां के अलावा यहां से सटी कॉलोनियों में घरों में पानी भर गया है। यमुना का पानी धीरे-धीरे रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर चुका है, जिससे स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल है।

 
विज्ञापन

लाेगों ने खाली किए मकान
यमुना के पानी को देखते हुए लोगों ने अपने मकानों को खाली कर दिया है। लोग अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले गए हैं। निगम की ओर से कई अस्थायी ठिकाने बनाए गए हैं।

 
विज्ञापन

नाव का संचालन बंद किया
प्रशासनिक अधिकारियों ने यमुना में नाव संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश में कहा गया है कि किसी भी स्थिति में नाव चलाना कानून का उल्लंघन माना जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वृंदावन के केसी घाट पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिवन जैन और सीओ सदर संदीप सिंह ने नाविकों से बातचीत कर नावों के संचालन को बंद कर दिया गया। वहीं घाटों को पहले ही श्रद्धालुओं के लिए बंद किया जा चुका है।

 

बिजली विभाग ने भी सप्लाई की बंद
विद्युत विभाग ने निचले इलाके और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सप्लाई बंद कर दी है। एसडीओ संदीप वाष्र्णेय ने बताया कि पूरे वृंदावन में कई जगहों पर बिजली की सप्लाई पानी के कारण बाधित है। जिसमें कालीदह मार्ग, श्याम नगर, मोहिनी नगर, चीर घाट, गोविंद घाट का ट्यूबवैल, केशव नगर , ब्रहमऋषि वाटिका आदि जगहों पर सप्लाई बाधित है।


 

जिले के सभी स्कूलों में दो दिन की छुट्टी
यमुना नदी में आई बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर और निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति को देखते हुए बेसिक जिला शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। बीएसए रवींद्र सिंह ने जिले में संचालित कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 4 सिंतबर तक का अवकाश घोषित किया गया है।

 

बीएसए ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। आवागमन प्रभावित होने और कई मार्गों पर पानी भर जाने के कारण बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा हो सकता है। इस वजह से दो दिन तक स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि यमुना में पानी बढ़ने से कई बस्तियों और खेतों में जलभराव की स्थिति है। वहीं, मौसम विभाग ने अभी और बारिश की संभावना जताई है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें और उन्हें नदियों व जलभराव वाले इलाकों से दूर रखें।


ये भी पढ़ें- धर्मांतरण के एक और गिरोह का पर्दाफाश...गरीबी और शारीरिक कष्ट दूर करने का झांसा, तीन महिला समेत आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed