फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP conversion case: Eight accused arrested in Agra for conversion

UP: धर्मांतरण के एक और गिरोह का पर्दाफाश...गरीबी और शारीरिक कष्ट दूर करने का झांसा, तीन महिला समेत आठ गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 04:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 02 Sep 2025 04:55 PM IST
सार

धर्मसभा में देवी देवताओं की मूर्तियां हटाकर पूजा-पाठ के लिए मना किया जाता था। इसमें समस्याएं पूछने के बाद दूर करने का दावा किया जाता था। इसके बाद धर्म परिवर्तन के लिए कहा जाता था। 

विज्ञापन
UP conversion case: Eight accused arrested in Agra for conversion
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में धर्मांतरण के एक और गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। थाना शाहगंज इलाके में एक घर में धर्मांतरण कराने की शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में तीन महिलाएं शामिल हैं। आरोप है कि एक घर में धर्मसभा का आयोजन कर हिंदुओं को बुलाया जाता था। वहां देवी-देवताओं की पूजा से दूर रहने के लिए कहा जाता। इसके बाद गरीबी और शारीरिक कष्ट दूर होने का दावा किया जाता था। पुलिस ने करीब एक महीने चली गोपनीय जांच के बाद यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


पुलिस को शिकायत मिली कि केदार नगर निवासी राजकुमार लालवानी पुत्र स्व गुलाब राय चार वर्ष पूर्ण मुंबई से धर्म परिवर्तन कर लाैटा है। घर पर प्रार्थना सभा का आयोजन करता है। इसमें बाहर से कुछ लोग आया करते हैं। आसपास के हिंदुओं को बुलाया जाता है। देवी देवताओं की मूर्तियां हटाकर पूजा-पाठ के लिए मना किया जाता है। इसमें समस्याएं पूछने के बाद दूर करने का दावा किया जाता था। इसके बाद धर्म परिवर्तन के लिए कहा जाता था। जो लोग तैयार होते थे, उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन मिलता था। 
विज्ञापन


राजकुमार लालवानी का इस कार्य में अनूप कुमार निवासी पंचशील कालोनी देररैठा थाना शाहगंज, जयकुमार निवासी राधे हाईट्स शास्त्रीपुरम सिकंदरा,  अरुण कुमार बारह खंबा सराय ख्वाजा शाहगंज थाना शाहगंज, कमल कुण्डलानी निवासी राहुल ग्रीन दयालबाग थाना न्यू आगरा व कुछ महिलाएं साथ देती थीं। मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed