फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dead body of a young man was found hanging on a noose in Omaxe City in Vrindavan at Mathura

Mathura: वृंदावन के ओमेक्स सिटी में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पिता बोला- की गई हत्या, पुलिस कर रही जांच

Thu, 19 Jan 2023 05:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंजी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंजी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Jan 2023 05:40 PM IST
सार

वृंदावन के ओसैक्स सिटी में बाल विकास विभाग में नौकरी करने वाले युवक का शव फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंचे पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
dead body of a young man was found hanging on a noose in Omaxe City in Vrindavan at Mathura
वृंदावन में फंदे से झूलता मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में एक युवक का शव फंदे पर झूलता मिला। परिवार वालों को जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


मामला वृंदावन स्थित ओमेक्स सिटी का है। यहां मूल रूप से मांट राजा निवासी धर्मेंद्र सिंह रहता था। वह बाल विकास विभाग में नौकरी करता था। गुरुवार की सुबह उसका शव फंदे पर झूलता मिला। लोगों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पिता सहित अन्य परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पिता लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बुधवार को धर्मेंद्र ड्यूटी की थी। शाम को वह फ्लैट पर आ गया था। परिजनों ने फोन मिलाया तो फोन स्विच ऑफ आया। सुबह उसे बच्चों को देखने के लिए भेजा तो 4B फ्लैट के नंबर 102 में वह फंदे से झूलता मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि इसके बाद उन्होंने ओमेक्स सिटी चौकी पर सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पिता ने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर एविडेंस जुटाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed