फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chitra-Vichitra spread the wave of devotion in Deendayal Dham

पं. दीनदयाल स्मृति महोत्सव: चित्र-विचित्र के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु, गूंज उठी तालियों की गड़गड़ाहट

Fri, 04 Oct 2024 10:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Oct 2024 10:29 AM IST
सार

पं. दीनदयाल स्मृति महोत्सव में चित्र-विचित्र के भजनों ने समां बांध दिया। एक के बाद एक कई भजनों की प्रस्तुती दी, तो  पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। 
 

विज्ञापन
Chitra-Vichitra spread the wave of devotion in Deendayal Dham
भजन गायक चित्र-विचित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के फरह स्थित पं. दीनदयाल स्मृति महोत्सव के आखिरी दिन बुधवार की रात की शाम चित्र- विचित्र के भजनों पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। भजन गायन गायक चित्र- विचित्र की जोड़ी ने भजनों की ऐसी तान छेड़ी कि दीनदयाल में लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन


भजन संध्या का शुभारंभ मेला समिति अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा मंत्री, मनीष अग्रवाल कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक और प्रचारक डॉ दिनेश ने किया। चित्र-वित्रित की जोड़ी ने जब कजरारे मोटे-मोटे तेरे नैन... और सांवरे को दिल में बसा कर तो देखो.... भजन की प्रस्तुति दी तो पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। करतल ध्वनि के साथ राधे-राधे... के स्वर और मेरी विनती यही है राधा रानी... भजन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन


मेला का संपूर्ण वातावरण राधा की भक्ति में डूबता नजर आया। भजन संध्या के दौरान चित्र- विचित्र की जोड़ी ने साज के साथ चलो रे मन वृंदावन धाम रहेंगे... राधा-राधा नाम सुनाया तो माहौल वृंदावन जैसा हो गया। भजनों पर पंडाल तालिया और राधे-राधे की गूंज से महकता रहा और मेला का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस भक्ति धारा के साथ ही पं० दीनदयाल उपाध्याय के चार दिवसीय जन्मोत्सव मेला का समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिनी मेला के दौरान लगभग एक लाख से अधिक लोगों ने मेले का आनंद लिया। कार्यक्रम संयोजक आशीष माहेश्वरी, पंकज शर्मा, मुरलीधर शर्मा, पीपी शर्मा, स्मारक समिति के निदेशक सोनपाल, क्षेत्रपाल शर्मा, जगमोहन पाठक, नरेश कटारा, सुरेश तरकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed