{"_id":"6b0729032b297138c9067aa2","slug":"zero-arrangements-at-the-lakhi-mela-people-facing-hardship-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-171690-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: लक्खी मेले में व्यवस्थाएं शून्य, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: लक्खी मेले में व्यवस्थाएं शून्य, लोग परेशान
Wed, 25 Nov 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो 18 मार्कंडेय ऋषि आश्रम के कुंड में मौजूद गंदगी। संवाद
घिरोर। कार्तिक पूर्णिमा के साथ ही विधूना गांव स्थित मार्कंडेय ऋषि आश्रम पर वार्षिक लक्खी मेले की शुरुआत हो गई है। एक माह चलने वाले मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेला क्षेत्र पर्याप्त व्यवस्थाओं का अभाव देखा जा रहा है। क्षेत्र में विकास के लिए करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद प्रशासन द्वारा किए गए इंतजाम नाकाफी प्रतीत हो रहे, नतीजा सुविधाओं के अभाव में लोगों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेले में सभी प्रकार की जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सदर तहसील प्रशासन की है। घाटों पर सफाई, सुरक्षा, स्नान आदि व्यवस्थाएं मेला शुरू होने से पहले पूरी की जाती हैं लेकिन इस बार इनका बेहद अभाव देखा जा रहा है। खुले में बने स्नानागार अव्यवस्था दर्शा रहे हैं। दरवाजे नहीं होने के कारण में महिलाओं को खासी परेशानी होती है। मार्कंडेय ऋषि की तपोभूमि को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए करीब 3.99 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए गए थे। हालांकि परिसर की व्यवस्थाएं विकास कार्यों की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल खड़े कर रही हैं।
स्ट्रीट लाइट बंद, अंधेरे में गिर रहे श्रद्धालु: मेला परिसर में रात के समय स्ट्रीट लाइट बंद रहने से श्रद्धालुओं को अंधेरे में आवागमन करना पड़ता है। इससे कई बार लोगों को गिरने और उनका सामान खोने का डर रहता है। साफ-सफाई की व्यवस्था भी बदहाल है। घाट की सीढ़ियों पर गंदगी और फिसलन होने के कारण स्नान करने पहुंच रहे महिला, पुरुष और बुजुर्ग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई लोगों को गंभीर चोट लगने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजना पड़ा है।-एसडीएम, सदर श्याम प्रताप सिंह का कहना है कि मेला परिसर में सभी व्यवस्थाओं को सही कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। तहसीलदार व अन्य को मौके पर भेजकर निरीक्षण करने को कहा गया है।