{"_id":"f3f6de1088392872824ea8cb3b4cc920","slug":"the-pension-of-freedom-fighters-met-successors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को मिले पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को मिले पेंशन
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
बेवर। कस्बा के शहीद मेला एवं ग्राम विकास किसान प्रदर्शनी में मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को पेंशन दिलाई जाए। रोडवेज की बसों में आश्रितों को नि:शुल्क यात्रा का लाभ मिले।
स्वतंत्रता सेनानी सम्मेलन में मुख्य अतिथि अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के पौत्र अशफाक उल्ला खां ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी परिवार को राष्ट्रीय परिवार घोषित कर शासन द्वारा परिचय पत्र लागू किया जाए। इसके साथ ही अनुमन्य पेंशन को बजट में धन आवंटित कर पेंशन दिलाई जाए। सेनानी परिवारों को परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा दिलाई जाए।
नरेश चंद्र पाठक ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों को पेंशन की सुविधा दिलाई जाए। गिरीश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सेनानी परिवारों को कोई भी सुविधा किसी भी सरकार द्वारा नहीं दी जा रही है। इससे पहले विनायक राव, डाक्टर मधुसूदन दीक्षित, क्रांति कुमार कटियार ने शहीद स्मारक भवन में पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं को नमन किया। कार्यक्रम में संयोजक जगदीश देव भारद्वाज, राजीव गुप्ता एवं अरविंद भारद्वाज ने कई जिलों से आए अतिथियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर चेयरमैन सरितकांत भाटिया, अनिल कुमार, राजेंद्र मोहन, ब्रजेश कुमार शुक्ला, शिवनारायण दीक्षित, राधामोहन दीक्षित, रामसेवक गुप्ता, लोकेश गुप्ता, गोल्डन पाठक, जगदीश प्रसाद, रामलखन यादव आदि मौजूद रहे। सुभाष एकेडमी छिबरामऊ के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संचालन विनोद शुक्ला ने किया। सम्मेलन के बाद अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित वारिस परिवार कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रणवीर सिंह ने मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार भोगांव संतोष ओझा को सौंपा।