{"_id":"58d0134d4f1c1be7431a2ff4","slug":"tej-raphtaar-skaarpiyo-reling-tod-palatee-saat-kee-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार स्कार्पियो रेलिंग तोड़ पलटी, सात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार स्कार्पियो रेलिंग तोड़ पलटी, सात की मौत
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
हादसे की जानकारी होने पर मृतक के घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार दोपहर गांव बहसुइया के सामने मैनपुरी से बिल्हौर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर की रेलिंग तोड़ती हुई सड़क की दूसरी साइड में जाकर पलट गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को यूपी 100 की गाड़ी से ले जाकर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कार्पियो के सामने अचानक एक कुत्ता सामने आ गया था, जिसे बचाने के प्रयास में चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया।
हादसा सोमवार दोपहर करीब दो बजे कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे के वक्त स्कार्पियों में सवार मैनपुरी के मोहल्ला महमूद नगर निवासी इरशाद और उसका साढ़ू मोहल्ला दरीबा निवासी आरिफ अपने परिवारों के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कानपुर नगर के बिल्हौर कस्बे में जा रहे थे। स्कार्पियो में 11 लोग सवार थे और उसे इरशाद चला रहा था। हादसे में इरशाद (35) पुत्र तादर, उसकी पत्नी अंजुम (35), पुत्र आहद (14), अमजा (5) पुत्र आरिफ, अच्छा (4) पुत्री आरिफ की मौके पर ही मौत हो गईं। इरशाद के पुत्र शादाब (20) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
स्कार्पियो पलटने के दौरान उसक खिड़की टूट गई और कार में सवार तबस्सुम (35) पत्नी आरिफ, जूबिया (15) पुत्री आरिफ, आरिफ (38) पुत्र निजामुद्दीन, महक (11) पुत्री आरिफ, शादाब (20) पुत्र इरशाद सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क की दूसरी साइड से गुजर रहे सेना के एक अफसर ने हादसे को देखा तो तत्काल 100 नंबर डायल कर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की सौ नंबर गाड़ी मौके पर पहुंची। उस पर तैनात पुलिस कर्मियों ने सड़क पर पड़े पांचों घायलों को अपनी कार में ले जाकर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। रास्ते में उन्होंने इस हादसे की सूचना दूसरी डायल 100 गाड़ी को दी। इस पर दूसरी गाड़ी व ठठिया थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी मृतकों के शवों को जिला अस्पताल भेजा। उधर दूसरी ओर मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती शादाब की उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल जूबिया को कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर एसडीएम राजेश कुमार यादव, तहसीलदार, तिर्वा कोतवाल मौके पर पहुंच गए। मेडिकल कालेज के सीएमएस डाक्टर दिलीप सिंह, इमरजेंसी प्रभारी डाक्टर शादाब ने घायलों के इलाज की व्यवस्थाएं कराई। करीब एक घंटे के बाद दूसरी गाड़ी से विवाह समारोह में जा रहे रिश्तेदारों को जब इस दुर्घटना की भनक लगी तो सभी मेडिकल कालेज पहुंच गए।
उधर, घटना की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। घरवाले व रिश्तेदार कन्नौज रवाना हो गए। इरशाद सपा नेता हाजी उमर सिद्दीकी के रेडीमेड गारमेंट की दुकान पर काम करता था। स्कार्पियो हाजी उमर सिद्दीकी के भाई हाजी अंसार अहमद की थी। दरीबा निवासी आरिरफ उसका साढ़ू है। यह दोनों सोमवार दोपहर अपने परिवार के साथ भोगांव के गांव छाछा से कानपुर के कस्बा बिल्लौर में एक शादी में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे।