फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Software engineer and such poverty after marriage reality of groom shocked everyone bride in shock

UP: साॅफ्टवेयर इंजीनियर और ऐसी कंगाली...शादी के बाद पति की हकीकत ने उड़ाए होश, अब तक सदमे में घरवाली

Fri, 06 Dec 2024 04:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Dec 2024 04:45 PM IST
सार

शादी से पहले लड़के के बारे में जानकारी न करना लड़की वालों को महंगा पड़ गया। जिस युवक को साॅफ्टवेयर इंजीनियर समझकर शादी की, वो बेरोजगार निकला। इतना ही नहीं अब उसने विवाहिता को दहेज में 10 लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Software engineer and such poverty after marriage reality of groom shocked everyone bride in shock
महिला सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में खुद को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताकर युवक ने नगला तुला दन्नाहार निवासी युवती से शादी कर ली। राज खुलने के बाद प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर धक्के देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  मैनपुरी दुष्कर्म और हत्याकांड: अब हुआ नया खुलासा, दो साल से झोलाछाप की थी गंदी निगाह...; फिर भी सब थे खामोश?
विज्ञापन

 

यहां का है मामला 
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला तुला निवासी सुमन सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 28 नवंबर 2023 को प्रवीन सिंह निवासी खेड़ा लगर जनपद फिरोजाबाद के साथ हुई है। शादी के समय बताया गया था कि प्रवीन सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। ससुराल पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि झूठ बोल कर शादी की गई थी। पति कुछ भी काम नहीं करता है। इसके बाद भी वो शांत रही। लेकिन इसके बाद पति का व्यवहार बदलता चला गया। 

ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी की तलाश करते-करते पश्चिमी बंगाल से आगरा पहुंचा पति, ऐसे हाल में मिली घरवाली...उड़ गए होश
विज्ञापन

पति की धमकी से सदमे में पीड़िता 
पीड़िता ने बताया कि एक दिन पति शराब के नशे में आया और उसकी पिटाई कर दी। पति ने कहा कि घरवालों से 10 लाख रुपये लेकर आओ नहीं तो प्रताड़ित करता रहूंगा। इतना ही नहीं इसके बाद पति ने कहा कि वो यदि रकम नहीं लाई तो वो दूसरी शादी कर लेगा। पति की ये बात सुनकर पीड़िता अब तक सदमे में हैं। इतना ही नहीं पति के संबंध दो अन्य महिलाओं से भी हैं। 

ये भी पढ़ें -   दो बहनों का एक साथ उजड़ा सुहाग: एक साथ जले साढ़ूओं के शव, महिलाओं का विलाप देख बैठा सबका कलेजा...रोया हुजूम
विज्ञापन

घर से निकाल दी विवाहिता 
मायके वालों ने पति प्रवीन सिंह, देवर रंजीत, ननद गीता, शैलेश, रूबी, सोनी, वीना संत, ससुर भूदेव सिंह, सास शांती देवी, मध्यस्थ ज्ञानेंद्र सिंह और सीमा के अलावा सुरभी, शिवजीत को समझाया लेकिन, वे लोग नहीं माने। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed