फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead bodies of brothers in law burnt together in Mainpuri

दो बहनों का एक साथ उजड़ा सुहाग: एक साथ जले साढ़ूओं के शव, महिलाओं का विलाप देख बैठा सबका कलेजा...रोया हुजूम

Fri, 06 Dec 2024 03:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 06 Dec 2024 03:04 PM IST
सार

दोनों के पति बरेली डिपो में संविदा पर चालक और परिचालक थे।कभी एक दूसरे के सुख दुख में साथ खड़ी होने वाली बहनें सुहाग उजड़ने के बाद बस रोए जा रही हैं। 

विज्ञापन
Dead bodies of brothers in law burnt together in Mainpuri
मैनपुरी सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र में बटरौली मोड़ के पास बुधवार शाम बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने से जान गंवाने वाले बरेली डिपो के संविदा चालक और परिचालक के शवों का गुरुवार को पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। दोनों आपस में साढ़ू थे। दो बहनों का एक साथ सुहाग उजड़ने से हर कोई गमजदा हो गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: साॅफ्टवेयर इंजीनियर और ऐसी कंगाली...शादी के बाद पति की हकीकत ने उड़ाए होश, अब तक सदमे में घरवाली
विज्ञापन

 

ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। गमगीन माहौल में सुमित और दयानंद का अंतिम संस्कार किया गया। पतियों को खोने के बाद मंजू और अर्चना बदहवास हैं। एक ही घर के आंगन में साथ खेली और बड़ी हुईं अर्चना और मंजू शादी के बाद भी दूर नहीं हुई थी। घिरोर क्षेत्र के गांव खाडरे निवासी मंजू की शादी दयानंद शाक्य निवासी गांव बेंगाई और बहन अर्चना की शादी गांव चिरैयापुर कनिकपुर बरनाहल निवासी सुमित कुमार (25) के साथ हुई थी। दोनों के पति बरेली डिपो में संविदा पर चालक और परिचालक थे।

विज्ञापन

बुधवार शाम सुमित और दयानंद की हादसे में मौत की खबर ने दोनों बहनों की खुशियां छीन ली। कभी एक दूसरे के सुख दुख में साथ खड़ी होने वाली बहनें सुहाग उजड़ने के बाद बस रोए जा रही हैं। 

विज्ञापन

दवा लेने आए थे दोनों
थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव बेंगाई निवासी दयानंद (28) बुधवार को अपने साथी गांव चिरैयापुर कनिकपुर निवासी सुमित कुमार (25) के साथ मैनपुरी दवा लेने के लिए आए थे। शाम के समय दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। बाइक जब आगरा मैनपुरी मार्ग थाना दन्नाहार क्षेत्र में बटरौली मोड़ के पास पहुंची। तभी किसी तरह से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। दोनों के सिर में गंभीर चोट लगीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

रोडवेज में संविदाकर्मी थे दयानंद और सुमित
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक रोडवेज में संविदा पर तैनात थे। बरेली डिपो में सुमित चालक और दयानंद परिचालक था। वह लोग छुट्टी पर गांव आए हुए थे और बुधवार को बाइक पर साथ ही दवा लेने शहर आए थे। वापस लौटते समय दोनों सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed