Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New revelation in Mainpuri misdeed and murder case accused kept dirty look on woman for two years

मैनपुरी दुष्कर्म और हत्याकांड: अब हुआ नया खुलासा, दो साल से झोलाछाप की थी गंदी निगाह...; फिर भी सब थे खामोश?

Fri, 06 Dec 2024 01:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 06 Dec 2024 01:22 PM IST
सार

भाई ने आरोप लगाया कि अपने नापाक इरादों में विफल होने पर आरोपी झोलाछाप ने उनकी बहन को मार डाला। बताया कि बहन की शादी दस साल पहले हुई थी।

विज्ञापन
New revelation in Mainpuri misdeed and murder case accused kept dirty look on woman for two years
मैनपुरी मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झोलाछाप दुर्विजय ने दुष्कर्म में विफल रहने पर जिस महिला की हत्या की, उस पर उसकी दो साल से गंदी निगाह थी। इस बात की जानकारी महिला के परिजन को भी थी मगर उन्होंने समय रहते कोई कदम नहीं उठाया। इसके चलते महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

विज्ञापन
Trending Videos

महिला का मायका एटा जिले में है। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि आरोपी दो साल से बहन पर गलत नजर रख रहा था। उनकी बहन ने कई बार उसका विरोध भी किया था मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने आरोप लगाया कि अपने नापाक इरादों में विफल होने पर आरोपी झोलाछाप ने उनकी बहन को मार डाला। बताया कि बहन की शादी दस साल पहले हुई थी। जीजा किसान हैं। परिवार में तीन बच्चे हैं। आरोपी खुद शादीशुदा था। उसके बच्चे भी हैं। आरोपी की हरकत ने एक साथ दो परिवारों को तबाह कर दिया। उधर, पुलिस दुर्विजय की तलाश में लगी है। उसके परिचित और रिश्तेदारों के यहां दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

यह है मामला
मैनपुरी के एलाऊ क्षेत्र में एकतरफा प्यार में कत्ल की वारदात हुई। दुकान के सामने ही रहने वाली एक महिला से झोलाछाप प्यार करने लगा था। दो साल तक जब कोई जबाव नहीं मिला, तो बुधवार को वह पति की गैर मौजूदगी में महिला के घर पहुंचा और संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी ने महिला को जहर खिला दिया। जिसके चलते महिला की मौत हो गई। थाना एलाऊ क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद मृतका के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया है।

महिला अपने पति और बच्चों के साथ अच्छे से जी रही थी जीवन
थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ खुशहाल जीवन जी रही थी, लेकिन उसे क्या पता था कि कोई उसकी खुशियों पर ग्रहण लगाने के लिए मौके की तलाश कर रहा है। बुधवार को महिला जब घर पर अकेली थी, तभी घर के सामने ही क्लीनिक का संचालन कर रहा झोलाछाप दुर्विजय राजपूत घर में घुस आया। महिला के सामने अपने एकतरफा प्रेम का इजहार करते हुए संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। 

महिला का इनकार सुन बौखलाया आरोपी
महिला ने जब साफ इनकार कर दिया तो आरोपी बौखला गया। उसने महिला को कोई जहरीली दवा खिला दी। जिसे खाने के कुछ देर बाद ही वह तड़पने लगी। घटना को अंजाम देने के आरोपी क्लीनिक बंद कर भाग निकला। परिजन आनन-फानन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। 

महिला की मौत की खबर मिलने के बाद मायके वाले भी आ गए। जनपद एटा के नयागांव थाना क्षेत्र के रहने वाले मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि आरोपी दो साल से बहन पर गलत नजर रख रहा था। उसी ने अपने नापाक इरादे में विफल होने पर बहन को मार डाला। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed