फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband reached Agra from West Bengal found his wife in such a condition he was shocked

UP: पत्नी की तलाश करते-करते पश्चिमी बंगाल से आगरा पहुंचा पति, ऐसे हाल में मिली घरवाली... उड़ गए होश

Fri, 06 Dec 2024 03:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Dec 2024 03:32 PM IST
सार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद जिस युवक को दिल दिया, उसकी घिनौनी करतूत ने महिला की जिंदगी बर्बाद कर दी। वो घरवालों को छोड़कर प्रेमी संग आगरा आ गई, लेकिन यहां उसके साथ जो कुछ हुआ उसके बाद होश उड़े हुए हैं।

विज्ञापन
husband reached Agra from West Bengal found his wife in such a condition he was shocked
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

इंस्टाग्राम पर प्यार का नाटक कर दूसरे समुदाय का युवक एक महिला को पश्चिम बंगाल से आगरा ले आया। आरोप है कि लोहामंडी क्षेत्र में उसे किराये के मकान में बंधक बना लिया। महिला बृहस्पतिवार को घर से भाग निकली। पुलिस के पास पहुंची। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि महिला के परिजन को बुलाया गया है।
विज्ञापन

ताजगंज के रहने वाले युवक से हुई थी दोस्ती
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री करन गर्ग ने बताया कि 15 दिन पहले महिला का पति कार्यालय पर आया। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर पत्नी की दोस्ती ताजगंज क्षेत्र के मोहसिन से हुई थी। उसने प्यार के जाल में फंसा लिया। एक महीने पहले उसे अपने साथ ले आया। तब से उसे अपने पास ही रखे हुआ था। महिला का फोन छीन लिया। पति से भी संपर्क नहीं होने दिया। पत्नी का पता नहीं चलने पर तीन दिन रुकने के बाद पति वापस चला गया।

ये भी पढ़ें - UP: साॅफ्टवेयर इंजीनियर और ऐसी कंगाली...शादी के बाद पति की हकीकत ने उड़ाए होश, अब तक सदमे में घरवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

पति से फोन कर किया संपर्क
बृहस्पतिवार को पत्नी ने पति को काॅल किया। बताया कि वह घर से भाग निकली है। इस पर पति ने उनसे संपर्क किया। जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित गली नंबर 11 में मिली। उसे थाना जगदीशपुरा पर ले आए। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह ने बताया कि महिला पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्द्धमान जिले की रहने वाली है। वह 15 सितंबर को घर से निकली थी। दुर्गापुर रेलवे स्टेशन पर ताजगंज निवासी मोहसिन मिला था। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। मोहसिन उसे आगरा ले आया। उसे लोहामंडी क्षेत्र में किराये के मकान में रखा गया था।

ये भी पढ़ें - पत्नी न हुई अपनी: घरवाली की दूसरी शादी कराने की जिद पर अड़े सास-ससुर, पति ने बताई ऐसी वजह...पुलिस का भी ठनक गया माथा

विज्ञापन

किराये तक के नहीं थे पैसे
महिला ने यही बताया कि उसे युवक ले आया था। पहले छत से कूदकर भागने के बारे में जानकारी मिली थी। मगर, महिला ने इनकार किया। यही बताया कि मोहसिन घर में नहीं था। वह घर से निकल आई। पति को जानकारी दी। उसके पास किराये के पैसे नहीं थे। वह रुपये लेकर जाने वाली थी। मगर, पुलिस ने उसे आशा ज्योति केंद्र में रखा है। वहीं परिजन के आने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed