फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   saamoohik nakal par pareeksha kendr honge dibaar: deeem

सामूहिक नकल पर परीक्षा केंद्र होंगे डिबार: डीएम

Sun, 19 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 19 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
saamoohik nakal par pareeksha kendr honge dibaar: deeem
बैठक लेते डीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं में हर सेंटर पर प्रशासन का अधिकारी मौजूद रहेगा। जिन परीक्षा केंद्रों पर किसी कक्ष में दो से कम कक्ष निरीक्षक होंगे वहां के केंद्र व्यवस्थापक तथा डीआईओएस जिम्मेदार होंगे। सामूहिक नकल पर परीक्षा केंद्र डिबार होंगे और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट होगी।
विज्ञापन

यह निर्देश डीएम चंद्रपाल सिंह ने रविवार को बोर्ड परीक्षाओं की बैठक में दिए। कहा, यदि किसी के क्षेत्र में नकल हुई तो उड़नदस्ता प्रभारी की जिम्मेदारी होगी। एसडीएम अनुपस्थित होने पर सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट भेजें।
विज्ञापन


 एसडीएम निरीक्षण के समय हर परीक्षा केंद्र पर किसी कक्ष में कम से कम 10-15 छात्रों की उत्तर पुस्तिका देखें।
सोमवार को गणित की परीक्षा है। डीआईओएस किशनी क्षेत्र में, बीएसए भोगांव तहसील के 35, प्राचार्य डायट भोगांव क्षेत्र के ही 36 परीक्षा केंद्रों, राजकीय इंटर कालेज परौंखा के प्रधानाचार्य कुरावली क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों, राजकीय इंटर कालेज रोशिंगपुर के प्रधानाचार्य करहल क्षेत्र में, तहसीलदार सदर मैनपुरी क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण कर गणित की परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराएंगे। इस मौके पर एडीएम शिष्य पाल सिंह, एसडीएम संदीप कुमार, राजेश कुमार, अविनाश मौर्य, देवेंद्र, महेश प्रकाश, डीडीओ जेएन कुरील, डीआईओएस आरपी यादव, बीएसए रामकरन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed