फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   If not, will upload the results encompass five

परिणाम अपलोड न हुआ तो पांच से देंगे धरना

Sat, 03 Jan 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 03 Jan 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी में शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डायट पहुंच कर उप प्राचार्य से मुलाकात की। शिक्षामित्रों ने कहा कि द्वितीय चरण चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम अभी तक डायट पर अपलोड नहीं हो सका है। जबकि अन्य जिलों में परिणाम वेबसाइट पर अपलोड हो गया है। शीघ्र ही परिणाम अपलोड न हुआ तो पांच जनवरी से शिक्षा मित्र डायट पर धरना देने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन



एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष विनीत चौहान ने कहा कि 30 दिसंबर को द्वितीय चरण और चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। अन्य जिलों की डायट की वेबसाइट पर रिजल्ट आने से वहां समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं जिले की डायट पर अभी तक अपलोड नहीं हो सका है। इसके चलते जनवरी तक वह लोग शिक्षक पद पर समायोजित नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि चार जनवरी तक रिजल्ट अपलोड न हुआ तो शिक्षा मित्र पर डायट पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन



उप प्राचार्य गंगा सिंह राजपूत ने शिक्षा मित्रों की वार्ता को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रमुख सचिव से बात की। बताया कि परिणाम डायट की साइट पर डाल दिया गया है। शनिवार सुबह तक साइट खुल जाएगी। डायट उप प्राचार्य ने शिक्षा मित्रों को शनिवार तक रिजल्ट अपलोड होने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शुभम शक्ति भदौरिया, अजय यादव, अनुपम सिंह, सनत पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed