{"_id":"682b22865ec9e11adb0ff0b1","slug":"father-beat-daughter-from-belt-for-refuse-to-marriage-2025-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी से इंकार पर पिता ने की बर्बरता..फंदे पर लटकी मिली बेटी, फिर लाश के साथ किया ऐसा सलूक; सहम गई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी से इंकार पर पिता ने की बर्बरता..फंदे पर लटकी मिली बेटी, फिर लाश के साथ किया ऐसा सलूक; सहम गई मां
Mon, 19 May 2025 05:57 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 19 May 2025 05:57 PM IST
सार
मैनपुरी में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिता ने बेटी का रिश्ता तय कर दिया। किशोरी ने मना किया पिता ने बेल्ट से बेटी को पीटा। इससे आहत होकर किशोरी ने जान दे दी। पुलिस से बचने के लिए लाश को जंगल में ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के कस्बा कुरावली के गांव मिढावली खुर्द में निर्देश कुमार ने अपनी 17 वर्षीय बेटी आकांक्षा की शादी बिना किसी से पूछे तय कर दी। जब आकांक्षा को इसकी जानकारी हुई और उसने शादी से इन्कार कर दिया, तो उसके पिता ने गुस्से में आकर बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी। इस घटना से क्षुब्ध होकर आकांक्षा ने फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली।
आकांक्षा अपनी छोटी बहन दीक्षा और मां कृष्णा देवी के साथ ननिहाल गांव रमईहार में थी। 17 मई को निर्देश ससुराल आया और पत्नी और बच्चों को घर ले गया। घर पर आकांक्षा को शादी की जानकारी मिली, जिसका उसने विरोध किया तो पिता ने उसे और बचाने आई उसकी मां और बहन को भी पीटा।
ये भी पढ़ें-UP: आगरा से बरेली तक एक्सप्रेस-वे, 2.5 घंटे में होगा सफर, इन जिलों से होकर गुजरेगा; आसमान छुएंगे जमीनों के दाम

घटना के बाद आकांक्षा अपने ताऊ के घर चली गई। दोपहर करीब 2:30 बजे निर्देश ने अपने बेटे रितिक को भेजकर उसे घर बुलाया और पशुओं को चारा डालने को कहा। जब परिवार के अन्य सदस्य वहां से चले गए, तो आकांक्षा ने पशुओं के बाड़े में बने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी।
ये भी पढ़ें-UP: युवक ने खुद को लगा ली आग, कमरे में जलते हुए चीखता रहा...बचाया तब तक हो गई बहुत देर; अस्पताल में मौत
ये भी पढ़ें-UP: युवक ने खुद को लगा ली आग, कमरे में जलते हुए चीखता रहा...बचाया तब तक हो गई बहुत देर; अस्पताल में मौत
परिजन ने शव लटका हुआ देखकर शोर मचाया। निर्देश ने आनन-फानन में अपने साथी पुष्पेंद्र और अन्य लोगों के साथ मिलकर शव को घर से लगभग 5 किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया और पुलिस को सूचना नहीं दी। बेटी की मौत से दुखी मां कृष्णा ने अपने पति के खिलाफ कुरावली थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी देहात राहुल मिठास ने बताया कि पिता द्वारा लड़की की शादी तय करने के विवाद में आरोपी ने अपनी बेटी की पिटाई की, जिससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। आरोपी ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।