{"_id":"682afd6268b40264510d59a4","slug":"young-man-set-himself-on-fire-died-in-the-hospital-2025-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: युवक ने खुद को लगा ली आग, जलते हुए चीखता रहा...बचाया तब तक हो गई बहुत देर; अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युवक ने खुद को लगा ली आग, जलते हुए चीखता रहा...बचाया तब तक हो गई बहुत देर; अस्पताल में मौत
Mon, 19 May 2025 03:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 19 May 2025 03:14 PM IST
सार
आगरा के ट्रांसयमुना क्षेत्र में युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। परिजन अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
fire demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के टेढ़ी बगिया स्थित गौतम नगर में अवसाद से ग्रस्त अंकुश (21) ने रविवार रात घर के बाहर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल लिया। परिजन उसे एसएन अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
गौतम नगर में रहने वाले अंकुश के भाई देवेश ने बताया कि वह ट्रक चलाता था। कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। रविवार को मोहल्ले में एक गमी हो गई थी। घर के लोग श्मशान घाट गए थे। घर में मां ओमवती अकेली थीं। इसी बीच अंकुश ने घर से बाहर निकलकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लपटों में घिरने पर वह चीखने लगा तब आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। तब तक वह 90 फीसदी जल चुका था। एसएन अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर चौकी पुलिस पहुंची तो परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। परिजन के तहरीर देेने पर जांच की जाएगी।