फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra To Bareilly Expressway corridor Journey Will Take Four Hours Know When It Will Be Ready

UP: आगरा से बरेली तक एक्सप्रेस-वे, 2.5 घंटे में होगा सफर, इन जिलों से होकर गुजरेगा; आसमान छुएंगे जमीनों के दाम

Mon, 19 May 2025 03:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 May 2025 03:14 PM IST
सार

आगरा और मथुरा के बीच बाद से बरेली तक एनएचएआई का 228 किमी का प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट से  आगरा-मथुरा समेत 15 जिलों के लोगों के लिए सुविधा हो जाएगी। इस एक्सप्रेस वे के बनने से बाद से बरेली तक का सफर चार घंटे का ही रह जाएगा। 

विज्ञापन
Agra To Bareilly Expressway corridor Journey Will Take Four Hours Know When It Will Be Ready
यूपी को मिला एक और हाइवे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दो साल में आगरा-बरेली कॉरिडोर की सौगात मिलने वाली है। इसकी लंबाई 228 किमी होगी। इससे आगरा-मथुरा समेत 15 जिलों के लोगों के लिए सुविधा हो जाएगी। आगरा-मथुरा के लोग ढाई घंटे में बरेली पहुंच जाएंगे। अभी इसमें करीब 5 घंटे लगते हैं। मथुरा के बाद से हाथरस तक कॉरिडोर जून में बनकर तैयार हो जाएगा और इस पर सफर किया जा सकेगा।
विज्ञापन



 

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) 7,700 करोड़ रुपये से मथुरा (बाद) से बरेली तक चार लेन कॉरिडोर बन रहा है। इसका निर्माण चार पैकेज में हो रहा है। पहले पैकेज में हाथरस तक पीएनसी, हाथरस से कासगंज तक और कासगंज से बदायूं तक जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड और बदायूं से बरेली तक धारीवाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड बना रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉरिडोर के बनने से आगरा, मथुरा, टूंडला, एटा, कासगंज, हाथरस, बरेली, बदायूं समेत कई जिलों के लोगों के लिए सुविधा हो जाएगी। राया के जाम से बचाव और समय-ईधन की भी बचत होगी। अभी आगरा के लोगों को टूंडला, एटा, कासगंज होकर बरेली जाना पड़ता है। इसमें करीब 5 घंटे का समय लगता है। अब यह दूरी ढाई घंटे में पूरी हो जाएगी। हाथरस तक 66 किमी में से 58 किमी सड़क बन चुकी है। अगले महीने से हाथरस तक सफर शुरू हो जाएगा।

 
विज्ञापन

20 फ्लाईओवर, 26 अंडरपास और यमुना-गंगा पर पुल
आगरा-बरेली कॉरिडोर में क्षेत्रीय लोगों की सुविधा का भी ख्याल रखा गया है। इस कॉरिडोर प 20 फ्लाईओवर, 26 अंडरपास, 6 रेलवे ओवरब्रिज बनेंगे। इससे आसपास के गांवों के लिए आवागमन सुगम होगा। 5 पुल भी बनाए जाएंगे, जिनमें से यमुना नदी पर ब्राह्मण घाट, मथुरा में पुल बन चुका है। गंगा नदी पर सोरों में भी पुल बनेगा।

 

नैनीताल पहुंचाना होगा आसान, बढ़ेगा पर्यटन
आगरा-बरेली कॉरिडोर बनने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। आसपास के जिलों के लोगों का बरेली से नैनीताल पहुंचना आसान हो जाएगा। हाथरस-बरेली की ओर के लोगों के लिए मथुरा का रास्ता भी सुगम हो जाएगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि मथुरा-बरेली कॉरिडोर वर्ष 2027 तक पूरा हो जाएगा। चार कंपनी चार पैकेज में निर्माण कर रही हैं। हाथरस तक की सड़क जून में बन जाएगी। इससे कई जिलों के लोगों की सुविधा हो जाएगी और आगरा से बरेली ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे।
 

ये होगी खासियत
228 : किमी का है मथुरा-बरेली कॉरिडोर।
7700 : करोड़ रुपये आएगी लागत।
02 : साल में पूरा हो जाएगा निर्माण।

 

ऐसे बनेगा मथुरा-बरेली कॉरिडोर:
मथुरा से हाथरस : 66 किमी
हाथरस से कासगंज : 57 किमी
कासगंज से बदायूं : 46 किमी
बदायूं से बरेली : 59 किमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed