फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ek hee pandaal mein hua nikaah aur vivaah

एक ही पंडाल में हुआ निकाह और विवाह

Sun, 19 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 19 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
ek hee pandaal mein hua nikaah aur vivaah
विवाह समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बा के रामलीला मैदान में सर्वधर्म सर्वजातीय गरीब कन्याओं के विवाह समारोह में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। सर्वधर्म शादी सम्मेलन में एक ही पंडाल के नीचे निकाह और विवाह दोनों ही आयोजन हुए। इसमें एक तरफ मुस्लिम निकाह की रस्में पूरी हुईं, तो दूसरी तरफ हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लेकर जीवन साथी को चुना। इस कार्यक्रम में 51 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे।
विज्ञापन


विवाह समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि सम्मेलन में विवाह करने से फिजूल खर्चा बच जाता है। साथ ही लड़की की शादी में पिता के कंधे से बोझ कम हो जाता है। लोगों को इसमें बढ़ चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। कार्यक्रम आयोजक भाकियू के प्रदेश महासचिव अनुराग गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन कराने से उन्हें मन की शांति मिलती है। साथ ही लोगों द्वारा जो सहयोग किया गया। इससे वे बेहद खुश हैं। आयोजक समिति की तरफ से विवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप गृहस्थी का सामान व मेहमानों के लिए खाने की व्यवस्था की गई। शादी समारोह में कुल 51 जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार द्वारा कराया गया। इसमें एक मुस्लिम जोड़े का भी निकाह हुआ। निकाह हाफिज गुलाम जिलानी ने कराया गया। स्थानीय लोगों ने भी यथासंभव गृहस्थी का सामान नवदंपतियों को प्रदान किए गए। नगर में निकाली गई बरात में कई स्थानों पर लोगों ने बरात में शामिल लोगों को जलपान कराया। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, सुधीर शर्मा, सर्वेश धारिया, विनोद शुक्ला, ब्रजपाल सिंह, राजू मिश्रा, धर्मेंद्र बैस, हिदायत अली, अमित दीक्षित, जीतू गुप्ता, राजा गोयल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed