फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   debate in court in Mainpuri on July 1 for recounting of votes for civic elections-2023

निकाय चुनाव-2023: मैनपुरी में पलट सकती है बाजी, दोबारा मतगणना कराने को इस दिन होगी कोर्ट में बहस

Tue, 28 May 2024 06:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 May 2024 06:40 PM IST
सार

मैनपुरी में अभी भी बाजी पलट सकती है। इस पद पर निकाय चुनाव-2023 के लिए दोबारा मतगणना कराने को कोर्ट में 1 जुलाई को बहस होगी। 

विज्ञापन
debate in court in Mainpuri on July 1 for recounting of votes for civic elections-2023
कोर्ट में सुनवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में निकाय चुनाव 2023 में चुने गए नगर पालिका मैनपुरी तथा नगर पंचायत बेवर के चेयरमैन पद की दोबारा मतगणना कराने के लिए एक जुलाई को बहस होगी। पराजित प्रत्याशी नगर पालिका की सुमन वर्मा तथा नगर पंचायत बेवर के अरुण दीक्षित उर्फ अन्नू की याचिकाओं पर जिला जज सुधीर कुमार के न्यायालय में सुनवाई की जा रही है। पीडि़त दोनों पक्षों ने न्यायालय में लिखित साक्ष्य जमा कर दिए हैं।

विज्ञापन


नगर पालिका मैनपुरी के अध्यक्ष पद की मतगणना 13 मई 2023 ब्लॉक मैनपुरी मुख्यालय पर हुई थी। देर रात तक चली मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा ने भाजपा की संगीता गुप्ता को जीता हुआ घोषित करके प्रमाण-पत्र दे दिया था। सपा की सुमन वर्मा को दूसरे स्थान पर बताया गया था। 
विज्ञापन


नगर पंचायत बेवर की नेशनल महाविद्यालय भोगांव में हुई मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। चेयरमैन पद के सपा प्रत्याशी अरुण दीक्षित उर्फ अन्नू को पराजित घोषित करके निर्वाचन अधिकारी/समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने भाजपा प्रत्याशी सरितकांत भाटिया को जीत का प्रमाणपत्र दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमन वर्मा तथा अरुण दीक्षित ने मतगणना में धांधली के आरोप लगाकर दोबारा मतगणना कराने की याचिका जिला जज के न्यायालय में दायर की है। पीडि़तों द्वारा दायर की गई याचिकाओं में लिखित साक्ष्य जमा कर दिए हैं। दोबारा मतगणना कराने के लिए एक जुलाई को बहस होगी। प्रशासन द्वारा इन याचिकाओं में जिला जज के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए शासकीय अधिवक्ता को जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed