{"_id":"6a9efd4793b6be6d8502f54b","slug":"cmo-constitutes-six-teams-for-dengue-prevention-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-166261-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: डेंंगू की रोकथाम के लिए सीएमओ ने गठित की छह टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: डेंंगू की रोकथाम के लिए सीएमओ ने गठित की छह टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग सजग हो गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमओ ने डेंगू की रोकथाम के लिए छह टीमें गठित की हैं। ये टीमें प्रतिदिन शहर के छह मोहल्लों में दवा का छिड़काव करेंगी।
अमर उजाला ने सात सितंबर के अंक में स्वाइन फ्लू संभला नहीं अब डेंगू का खतरा शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर का संज्ञान लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद टूट गई। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने सोमवार को छह टीमें शहर के विभिन्न मोहल्लों के लिए रवाना कीं। ये टीमें वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत वेक्टर जनित रोगों मलेरिया एवं डेंगू पर नियंत्रण करने का कार्य करेंगी। सीएमओ ने बताया कि शहर के विभिन्न उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में एंटी लारवा छिड़काव कराया जाएगा। पहले दिन कर्मचारियों ने मोहल्ला शृंगार नगर, पंजाबी कॉलोनी, राजा का बाग, आवास विकास, पाल नगर, शक्ति नगर आदि क्षेत्रों में कार्य प्रारंभ किया।
सीएमओ कार्यालय से टीमों को रवाना करते समय डॉ. अनिल कुमार वर्मा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सुरेंद्र कुमार उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रितेश कुमार सिंह, जिला प्रशासनिक अधिकारी, विजय कुमार सहायक मलेरिया अधिकारी, विक्रेश यादव मलेरिया इंस्पेक्टर, रवींद्र सिंह गौर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थिति रहे।