फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mainpuri ranks first in the state under the Janani Suraksha Yojana.

Mainpuri News: जननी सुरक्षा योजना में मैनपुरी प्रदेश में अव्वल

Mon, 07 Sep 2026 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri ranks first in the state under the Janani Suraksha Yojana.
मैनपुरी। जननी सुरक्षा योजना के तहत मैनपुरी जिले ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि गर्भवती महिलाओं को समय पर वित्तीय सहायता देने और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के कारण मिली है। एक अप्रैल से 31 अगस्त तक जिले में 87.07 फीसदी लाभार्थियों को योजना का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि इस अवधि में जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 8522 प्रसव हुए। इनके सापेक्ष 7420 लाभार्थियों के खातों में धनराशि भेजी गई है, जो कि 87.07 प्रतिशत है। मातृ स्वास्थ्य के जिला परामर्शदाता सचिन कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शन से मैनपुरी को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। दूसरे स्थान पर हाथरस रहा, जहां 85.96 फीसदी भुगतान हुआ। सुल्तानपुर 85.56 फीसदी के साथ तीसरे और फिरोजाबाद 85.12 फीसदी के साथ चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि शत-प्रतिशत लाभार्थियों को समय पर लाभ पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों के समन्वय से संस्थागत प्रसव में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा मिल रहा है और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने में सफलता मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed