फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Sentenced to life imprisonment for killing two

हत्या के मामले में दो को उम्रकैद की सजा

Mon, 03 Oct 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 03 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sentenced to life imprisonment for killing two
sdf
चार वर्ष पूर्व युवक की चाकू से गोदकर की गई हत्या के मामले में दो लोगों को जिला जज ने उम्रकैद सुनाई है। दोनों को अर्थदंड के रूप में 25-25 हजार रुपये भी देने होंगे। हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को गांव से बाहर फेंक दिया गया था।
विज्ञापन

थाना बेवर के गांव जिनौरा निवासी अनार सिंह उर्फ चिकनिया की 11 जनवरी 2012 की शाम पांच बजे घर से ले जाकर गांव के स्वदेश कुमार उर्फ चालू, राजेश उर्फ राकेश ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव को गांव के बाहर ले जाकर फेंक दिया। 12 जनवरी की सुबह गांव के बाहर रामबरन के खेत में उसका शव पाया गया। 
विज्ञापन

अनार सिंह के भाई अखंड प्रताप ने हत्या कर शव गायब कर देने की रिपोर्ट थाना बेवर में स्वदेश तथा राजेश के खिलाफ दर्ज करा दी। पुलिस ने स्वदेश की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया चाकू तथा घटना के समय पहने हुए खुद के कपड़े बरामद करा दिए। विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के दौरान चाकू तथा कपड़ों पर स्वदेश का खून पाया गया। पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सुनवाई जिला जज उमेश कुमार शर्मा की कोर्ट में की गई। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुभाष चंद्र यादव ने की। गवाही के आधार पर स्वदेश तथा राजेश को दोषी पाया गया। 

जेल में रहकर ही लड़ा मुकदमा
मैनपुरी। हत्यारोपी स्वदेश को पुलिस ने जेल भेजा था। उसकी जमानत किसी भी कोर्ट से मंजूर नहीं हुई। हाईकोर्ट ने स्वदेश की याचिका पर मुकदमे का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। स्वदेश को पूरा मुकदमा जेल में रहकर ही लड़ना पड़ा। राजेश की जमानत हाईकोर्ट से मंजूर हो गई थी। स्वदेश सहित उसको भी हत्या का दोषी पाया गया है।


चारित्रिक मामले में हुई थी हत्या
मैनपुरी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान गवाही में पता चला कि अनार सिंह अविवाहित था। उसके एक हत्यारोपी की पत्नी से संबंध थे। जानकारी होेने पर महिला के पति ने अपने साथी की मदद से उसकी घर से ले जाकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने भी इस संबंध में सबूत जुटाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed