फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Harsh firing during dance, a death

डांस के दौरान हर्ष फायरिंग, एक की मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Harsh firing during dance, a death
कुरावली। शादी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान अवैध हथियारों से हर्ष फायरिंग की गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। ‘तमंचे पे डिस्को’ गाने पर तमंचा छीनने की होड़ में गोली चल गई। हादसे के बाद समारोह स्थल में हड़कंप मच गया। भीड़ ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद मृतक के पिता ने वधू पक्ष के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोर्ट और शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर लोग हर्ष फायरिंग कर रहे हैं। कस्बे के मोहल्ला महाजनाना निवासी लाला राजकिशोर के पुत्र निशांत गुप्ता की शादी औंछा निवासी राजकुमार गुप्ता की बेटी प्रियंका के साथ की। कस्बे में ही शादी समारोह था। डीजे पर युवक ‘तमंचे पे डिस्को’ गाने पर डांस के बीच अवैध हथियारों से फायरिंग कर रहे थे। इनमें तमंचे व देसी पिस्तौल भी थीं। डांस के दौरान युवक फायरिंग के लिए एक दूसरे से हथियार छीन रहे थे। तभी गोली चल गई और निधौली कला एटा निवासी अतुल के पेट में जा लगी। अतुल के गिरते ही समारोह में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आनन फानन लोग अतुल को स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। वहां से गंभीर हालत में सैफई ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। अतुल के पिता मनोहर लाल गप्ता निवासी निधौली कला जनपद एटा ने वधू के दो भाइयों अमित और राहुल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मंगलवार शाम तक दोनों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफेद शर्ट वालों की आई शामत
गोली लगने के बाद किसी ने हल्ला मचा दिया कि गोली सफेद शर्ट पहने युवक की देशी रिवाल्वर से गोली चली है। लोगों ने खिरना निवासी पवन को घेर लिया तो वह भाग निकला। फिर सफेद शर्ट वाले युवक को तलाशने लगे। लोगों ने नंदन गुप्ता को पीटना शुरू कर दिया। इस पर वह भागकर सेफगार्ड मार्केट में छिपा जहां से भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मंगलवार शाम तक नंदन पुलिस हिरासत में ही था। पुलिस उससे पूछताछ  कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed