फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   dushkarm ke maamale mein 20 saal kee saja

दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा

Fri, 05 May 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Fri, 05 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
dushkarm ke maamale mein 20 saal kee saja
कोर्ट - फोटो : Pintrest
चार साल पहले किशोरी से दुष्कर्म के मामले में युवक को अपर जिला जज चतुर्थ की कोर्ट ने दोषी पाकर 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 47 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी वर्ष 2014 में खेत में शौच के लिए गई थी। तभी गांव के सलीम ने अपने साथी के साथ उसेे दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर सलीम और उसका साथी मौके से भाग गया। किशोरी के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने जांच में सलीम को दोषी पाकर उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भेज दी। उसके साथी का नाम निकाल दिया। मामले की सुनवाई अपर जिला जज चतुर्थ प्रदीप कुमार की कोर्ट में हुई। किशोरी ने घटना के समर्थन में कोर्ट में गवाही दी। गवाही के आधार पर सलीम को दुष्कर्म का दोषी पाया गया। सहायक शासकीय अधिवक्ता अशोक कुमार यादव ने सलीम को कड़ी सजा देने की दलील दी। अपर जिला जज ने सलीम को 20 साल तथा 47 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


40 हजार पीड़िता को मिलेंगे
अपर जिला जज ने आदेश में लिखा है दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को जुर्माने की धनराशि मेें से 40 हजार रुपया दिए जाएंगे। सात हजार रुपया राजकोष में जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में रहकर लड़ा मुकदमा
दुष्कर्म के आरोपी सलीम को पुलिस ने घटना के बाद जेल भेजा था। उसकी किसी भी कोर्ट से जमानत मंजूर नहीं हुई। उसको पूरा मुकदमा जेल में रहकर ही लड़ना पड़ा। शुक्रवार को भी वह जेल ही निर्णय सुनने के लिए कोर्ट आया था। निर्णय सुनाए जाने के बाद उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed