फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Delivered to the accused, the police drove

आरोपी को छुड़ाया, पुलिस को दौड़ाया

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Delivered to the accused, the police drove
बेवर। मिश्रा मार्केट में दहेज उत्पीड़न के आरोपी को गिरफ्तार करने गई फीरोजाबाद पुलिस टीम को गुस्साए दुकानदारों ने दौड़ा दिया। यही नहीं आरोपी को जबरन छुड़ा लिया। लोगों के तेवर देख पुलिस टीम लौट गई। वहीं आरोपी का कहना है कि गिरफ्तारी पर उसने हाईकोर्ट से 30 दिन का स्टे ले रखा है। उसके बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार करने आई थी। घटनाक्रम के बाद दुकानदारों ने बाजार बंद कर बेवर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

बेवर निवासी मोहम्मद रोज अली ने बड़े पुत्र अब्दुल की शादी जिला फीरोजाबाद के मोहल्ला कोहिनूर रोड, नूरनगर थाना रामगढ़ निवासी हसमुद्दीन की पुत्री से डेढ़ वर्ष पूर्व की थी। शादी के बाद ही अनबन होने के कारण विवाहिता शादी के डेढ़ माह बाद ही मायके फीरोजाबाद चली गई। मायके पक्ष ने फीरोजाबाद में पुत्री की तेजाब डालकर हत्या का प्रयास करने और दहेज उत्पीड़न का ससुरालियों के खिलाफ एक मुकदमा पंजीकृत करा दिया। इसमें अब्दुल के अलावा पूरे परिवार को आरोपी बनाया गया। मोहम्मद रोज अली ने बताया कि मामला पूरी तरह से झूठा है और इसमें न्यायालय से स्टे 25 नवंबर को लिया गया। यह स्टे 30 दिन का है। इसके बाद भी मंगलवार सुबह फीरोजाबाद के थाना रामगढ़ के उपनिरीक्षक टीम के साथ हसमुद्दीन कस्बा बेवर के मिश्रा मार्केट में पहुंचे और वहां दुकान पर बैठे अब्दुल के  भाई मुसीम को साथ ले जाने लगे। इसकी जानकारी दुकानदारों को हुई तो उन्होंने पुलिस से मुसीम को जबरन छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों में हाथापाई भी हुई। वहीं लोगों का आक्रोश देख फीरोजाबाद पुलिस के लोग मौके से भाग गए। इसके बाद दुकानदारों ने विरोध में दुकानें बंद कर दीं तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी थाने में दी। अब्दुल के परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा नियत समय से पहले किसी प्रकार का गिरफ्तारी आदेश न होने के बाद भी उसे परेशान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed