फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Young man murdered in a knife attack

Deoria News: चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या

Sat, 12 Sep 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 12 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered in a knife attack
हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस
- भलुअनी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 की वारदात, चार पर नामजद प्राथमिकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज (देवरिया)। पुरानी रंजिश में बृहस्पतिवार देर रात चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात भलुअनी कस्बे के वार्ड नंबर 13 गांधीनगर में हुई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम को जब शव घर पहुंचा तो नाराज लोगों ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग को लेकर हंगामा कर दिया और सड़क जाम कर दी। बाद में पुलिस के समझाने पर लोग माने। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।वार्ड नंबर 13 गांधीनगर निवासी उपेंद्र सिंह की पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनका भाई मनीष उर्फ मोनू सिंह (25) पुत्र प्रेम सिंह खेती करता था । बृहस्पतिवार रात में करीब नौ बजे गांव के चौराहे की तरफ गया था। लौटते समय पशुपतिनाथ गोंड के घर के सामने गांव के ही चाइना अंसारी, अंबुज विश्वकर्मा, जयकिशुन यादव व नागेश यादव ने उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मोनू की गर्दन, पीठ, कंधे और कमर समेत अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। परिवार और गांव के अन्य लोग उसे तत्काल नजदीक के अस्पताल ले गए लेकिन वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उपेंद्र का आरोप है कि आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर टीम 149 नाम से गैंग बनाया है। उपेंद्र के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर पूरे परिवार की हत्या की धमकी भी दी है।

शुक्रवार को एसपी अभिजीत आर शंकर, एएसपी सुनील कुमार, एसडीएम प्रवीण कुमार और सीओ रंजना सचान ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि मोनू को आरोपियों से बीते एक सितंबर को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय मामला किसी तरह शांत हो गया। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ने तभी कोई सख्त कार्रवाई की होती यह वारदात नहीं होती।
विज्ञापन

--

मृतक के भाई की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजना सचान, सीओ, बरहज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed