फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two died due to snake bite, one was referred

Amethi News: सांप के काटने से दो की मौत, एक रेफर

Sat, 12 Sep 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 12 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two died due to snake bite, one was referred
अमेठी सिटी। जिले में बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर सांप के काटने से बच्ची और किसान की मौत हो गई। वहीं सेठा निवासी शिवांशु (22) को सांप के काटने के बाद हालत गंभीर होने पर एम्स रायबरेली रेफर किया गया। महमूदपुर निवासी दीपक की बेटी निशा और मोहनगंज के पूरे गुजरन सिजली निवासी किसान सुखई (56) की मौत हुई।
विज्ञापन


दीपक ने बताया कि उनकी पांच वर्षीय बेटी निशा कच्चे मकान के पास खेल रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुखई बृहस्पतिवार को साइकिल से बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में साइकिल की चपेट में सांप आ गया और उसने सुखई को काट लिया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सेठा निवासी शिवांशु को भी बृहस्पतिवार को सांप ने काट लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल गौरीगंज ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे एम्स रायबरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन


निशा की मौत के बाद मां किरन बेटी के शव से लिपटकर रोती रहीं। बहन साधना, भाई अयांश और दादी चंद्रकला समेत अन्य परिजन गमगीन रहे। सुखई की मौत के बाद पत्नी छेदाना, बेटी सीमा और बेटे अरविंद व नीरज का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है। सांप के काटने पर झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय पीड़ित को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाना चाहिए।



परिजनों को दिलाई जाएगी आर्थिक सहायता
जिला आपदा प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि सांप काटने से मौत दैवी आपदा में आती है। निशा और सुखई की मौत की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। दोनों मामलों में पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article