फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Brutality in ashram husband forced then sinful Mahant Misdeed with wife

आश्रम में दरिंदगी: पति को किया मजबूर, फिर महंत ने लूटी आबरू, दिल न भरा तो...किया ऐसा काम; जीते जी मर गई वो

Mon, 27 Jan 2025 02:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Jan 2025 02:38 PM IST
सार

मैनपुरी के एक आश्रम में महंत ने विवाहिता के पति को मजबूर कर उसकी आबरू लूट ली। महंत के छोटे भाई ने भी घिनौना काम किया। इसके बाद पीड़िता के बेटे को अगवा कर लिया। धमकी दी है कि पुलिस से की गई शिकायत वापस न ली, तो बेटा नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
Brutality in ashram husband forced then sinful Mahant Misdeed with wife
महिला सांकेतिक - फोटो : ai generated

विस्तार

मैनपुरी के कुरावली में महिला ने आरोप लगाया है कि एक महंत और उसके साथियों ने उसके साथ बलात्कार किया। उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कुरावली थाने में इस संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि महंत अजयदास महाराज ने इलाज के बहाने उसे अपने आश्रम बुलाया। उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। इतना ही नहीं इस घिनौने काम का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद पीड़िता को धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। इस वजह से पीड़िता दहशत में आ गई। पीड़िता के अनुसार, महंत के भाई आनन्द नन्दन महाराज ने भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। 

ये भी पढ़ें -  UP: प्रेमिका के साथ पति की ऐसी तस्वीरें...पत्नी का चढ़ा पारा, फिर खुला ऐसा राज, शादीशुदा जीवन में मच गया बवाल


 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत करने पर फिर धमका रहे 
पीड़िता ने बताया कि पुलिस से मामले की शिकायत करने के बाद आरोपियों ने उसके पति को भी धमका रहे हैं। शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसके बाद भी पीड़िता नहीं डरी, तो आरोपियों ने उसके बेटे को अगवा कर लिया।  

 
विज्ञापन

कागज पर कराए हस्ताक्षर
आरोप लगाया कि महंत और उसके साथी पीड़िता के बेटे को कार में डालकर ले गए। आरोपियों ने उससे एक कागज पर हस्ताक्षर करवाए और कहा कि अगर उसने अपनी शिकायत वापस ले ली, तो उसे उसका बेटा वापस मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें -   सावधान: ये लक्षण हैं तो आप भी हैं मानसिक रोग के शिकार, जिंदगी को तबाह कर...'पागल' बना रही है ये बीमारी
 

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं महंत की घिनौनी करतूत को लेकर लोगों में आक्रोश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed