{"_id":"592dbb2c4f1c1b7508bda885","slug":"bicycle-rider-dies-in-tractor-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Wed, 31 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र के फैजपुर भट्ठा के समीप सोमवार रात ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार अवधेश गुप्ता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जसराना मार्ग के समीप निवास कर रहे अवधेश गुप्ता (45) सोमवार रात साइकिल से गांव हड़ाई से घर लौट रहे थे। फैजपुर भट्ठा के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर की उनकी साइकिल से टक्कर हो गई। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौडे़ तब तक चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। हादसे में अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया। मृतक पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।