Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Arpit and Gauri's model selected in the science exhibition

Mainpuri News: विज्ञान प्रदर्शनी में अर्पित और गौरी का मॉडल चयनित

Tue, 24 Nov 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 24 Nov 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Arpit and Gauri's model selected in the science exhibition
फोटो 1 जनपदीय प्रदर्शनी के सफल प्रतिभागी पुरस्कार के साथ। स्रोत आयोजक - फोटो : samvad
मैनपुरी। राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत सोमवार को देवी रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग में अर्पित और जूनियर वर्ग में गौरी का मॉडल मंडल के लिए चयनित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के सीनियर और जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर विज्ञान पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समन्वयक सुरेश कुमार और विद्यालय की प्रधानाचार्य स्नेहा यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का मूल्यांकन किया। निर्णायक मंडल में अमरेश सिंह चौहान और योगेंद्र सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में सैनिक स्कूल के अर्पित ने कम लागत में अच्छी सिंचाई के लिए मॉडल प्रस्तुत किया। अर्पित के मॉडल को मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। जूनियर वर्ग में यूएस मेमोरियल की गौरी का पर्यावरण रक्षा के लिए तैयार किया गया मॉडल सर्वश्रेष्ठ चुना गया। चयनित विद्यार्थी एक से तीन दिसंबर तक नोएडा में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

फोटो 1 जनपदीय प्रदर्शनी के सफल प्रतिभागी पुरस्कार के साथ। स्रोत आयोजक

फोटो 1 जनपदीय प्रदर्शनी के सफल प्रतिभागी पुरस्कार के साथ। स्रोत आयोजक- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed