{"_id":"584c3f484f1c1b243444aeb7","slug":"1355-laabhaarthiyon-ko-mile-sveekrti-patr","type":"story","status":"publish","title_hn":"1355 लाभार्थियों को मिले स्वीकृति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1355 लाभार्थियों को मिले स्वीकृति पत्र
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
स्वीकृति पत्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुमाइश पंडाल में 1001 गरीब बेटियों की शादी के लिए अनुदान राशि, 154 महिलाओं को पारिवारिक लाभ योजना के स्वीकृति पत्र, समाजवादी पेंशन योजना के 200 नवीन चयनित पात्रों को सांसद ने स्वीकृति पत्र वितरित किए। पंडाल में लाभार्थियों के साथ उनके परिवारीजन भी मौजूद रहे।
सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने कहा सपा सरकार ने सभी चुनावी वायदे पूरे कर लिए हैं। किसान बीमा योजना की राशि बढ़ाने, बेरोजगारी भत्ता, गरीब कन्याओं को कन्या विद्याधन, वृद्धावस्था पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना में धनराशि बढ़ाई है। गरीब बेटियों की शादी के लिए अनुदान राशि दी है। सरकार ने महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन दी है। गरीबों को लोहिया आवास, दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल तथा अन्य उपकरण दिए हैं। केंद्र सरकार ने नोटबंदी करके समाज को ठगा है।
विधायक बृजेश कठेरिया ने कहा प्रदेश में हर तरफ विकास धरातल पर दिख रहा है। समाज का अंतिम व्यक्ति भी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहा है। विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव ने कहा सपा सरकार ने सबसे ज्यादा पैसा जिले को दिया है। विधायक आलोक शाक्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने ऐसी योजनाएं लागू कीं जो किसी भी प्रदेश में लागू नहीं हैं।
विज्ञापन
एमएलसी अरविंद यादव, पीसीएफ चेयरमैन अनुजेश प्रताप सिंह ने विचार व्यक्त किए। डीएम चंद्रपाल सिंह ने कहा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में 154 लोग, शादी अनुदान योजना में निर्धारित लक्ष्य 1130 के सापेक्ष 1001 पात्रों को लाभ दिया गया है। समाजवादी पेंशन योजना में नवीन चयनित 200 पात्रों को परिचय पत्र भी दिए गए हैं। विधायक करहल सोबरन सिंह यादव, दीप सिंह पाल, चेयरमैन साधना गुप्ता, सीडीओ वीके गुप्ता, एडीएम एके श्रीवास्तव, डीडीओ जेएन कुरील, अर्थ एवं संख्याधिकारी बीएस यादव, आचार्य टीईपी सेंटर जेके त्रिवेदी, समाज कल्याण अधिकारी अजयवीर सिंंह यादव, अधिशासी अधिकारी रामपाल यादव आदि मौजूद थे। संचालन अजय त्रिवेदी ने किया।