फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Vanya Tiwari wins the Healthy Baby Show

Mahoba News: हेल्दी बेबी शो में वन्या तिवारी ने मारी बाजी

Sat, 22 Nov 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 22 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Vanya Tiwari wins the Healthy Baby Show
फोटो 21 एमएएचपी 04 परिचय-हेल्दी बेबी शो की विजेता वन्या को उपहार देकर पुरस्कृत करते सीएमएस। संव
महोबा। जिला महिला अस्पताल में हेल्दी बेबी शो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में छह माह की वन्या तिवारी के सबसे स्वस्थ होने पर विजेता चुना गया। कार्यक्रम में शून्य माह से लेकर एक साल तक के शिशुओं की देखभाल से जुड़ी जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अंतर्गत 15 से 21 नवंबर तक जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य शिशुओं के संपूर्ण स्वास्थ्य, पोषण, विकास और देखभाल से जुड़े विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन करना है। इसी के तहत हेल्दी बेबी शो प्रतियोगिता हुई। इसमें भाग लेने वाले बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति, वजन, स्वच्छता, व्यवहार व देखभाल के तरीके मापदंड रहे। मूल्यांकन के बाद वन्या तिवारी को पहला स्थान मिला। ऐश्वर्या दूसरे और अवनी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि जीवन के शुरुआती छह माह में मां का दूध ही नवजात बच्चे के लिए सर्वोत्तम संतुलित आहार है। इसके अलावा साफ-सफाई, समय पर टीकाकरण व पोषण का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर सीएमएस आरके चौरिहा, डॉ. अतुल राजपूत, डॉ. शगुफ्ता, आशा सोनी, दीपशिखा, हिमांशु शुक्ला आदि मौजूद रहे।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed