फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Make the road from Hamirpur Chungi to Kidari Phatak pothole-free.

Mahoba News: हमीरपुर चुंगी से किड़ारी फाटक की सड़क कराएं गड्ढामुक्त

Mon, 21 Sep 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Make the road from Hamirpur Chungi to Kidari Phatak pothole-free.
महोबा। डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीएम ने एनएचएआई छतरपुर को निर्देश दिए कि शहर में हमीरपुर चुंगी से किडारी फाटक तक सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराकर यातायात के लिए सुगम बनाया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्कूली वाहनों की फिटनेस व बीमा का कार्य पूरा कराया जाए। स्कूली वाहनों के चालकों का चरित्र सत्यापन किया जाए। उन्होंने बीएसए और डीआईओएस को निर्देश दिए कि विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक कराते हुए अनुपालन आख्या प्रेषित की जाए। विद्यालयों की बसों में महिला व पुरुष अटेंडेंट नियुक्त किए जाएं। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई और पालिका को निर्देश दिए कि जिन मार्गों में झाड़ियों के कारण दुर्घटना होने की संभावनाएं हैं, उनको प्राथमिकता से मार्गों से हटवाया जाए। उन्होंने सभी विभागों को बारिश में खराब हुईं सड़कों को 30 सितंबर तक गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगरीय निकाय महोबा, चरखारी व कुलपहाड़ को निर्देशित किया गया कि अवैध अतिक्रमण को पुलिस प्रशासन के सहयोग से हटाए जाने के लिए अभियान चलाया जाए। यहां पर एडीएम इंद्रनंदन सिंह, एसडीएम शिवध्यान पांडेय, एसडीएम चरखारी अवनीश तिवारी, सीओ कुलपहाड़, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता वीके जौहरी, अनिल कुमार, एआरटीओ दयाशंकर, यातायात प्रभारी सुनील कुमार, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, दाऊ तिवारी, रामजी गुप्ता, अल्ताफ हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed