फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Shivnarayan becomes President of the Minimum Wage Employees' Union.

Mahoba News: शिवनारायण बने न्यूनतम वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

Mon, 21 Sep 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shivnarayan becomes President of the Minimum Wage Employees' Union.
श्रीनगर (महोबा)। वन विभाग के न्यूनतम वेतन कर्मचारी संघ का सोमवार को चुनाव हुआ। इसमें 26 वोटों से जीत दर्ज करने पर शिवनारायण पाल को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जनपद के न्यूनतम वेतन कर्मचारी संघ का चुनाव निर्वाचन अधिकारी रामबाबू कुशवाहा और उपेंद्र पांडेय की देखरेख में हुआ। अध्यक्ष पद के लिए शिवनारायण पाल व नारायण सिंह ने नामांकन दाखिल किया। वोटिंग सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक चली। मतदान प्रक्रिया में 128 न्यूनतम वेतन कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

तीन बजे से मतगणना हुई। इसमें शिवनारायण पाल ने 26 मतों से जीत दर्ज की जबकि अन्य पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। इनमें आबिद हुसैन को जिलामंत्री, अरविंद यादव को कार्यवाहक अध्यक्ष, इशाक खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भागीरथ यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन अधिकारी रामबाबू ने पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे। यहां पर चतुर्थश्रेणी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दयाराम यादव, महामंत्री सर्वेश कुमार, प्रदेश महासंघ के महामंत्री रामनरेश यादव, छोटेलाल, चंद्रपाल सिंह, महेंद्र प्रताप, चंद्रभान, वन दरोगा अतेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed