फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rain washes away road; 4,000 people stranded.

Mahoba News: बारिश बहा ले गई सड़क, चार हजार लोग बने बंधक

Mon, 21 Sep 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rain washes away road; 4,000 people stranded.
फोटो 21 एमएएचपी 01 परिचय-दिसरापुर गांव की पुलिया व सड़क बहने से क्षतिग्रस्त मार्ग। संवाद
महोबा। दिसरापुर-बिलवई मार्ग की पुलिया और सड़क एक माह पहले बारिश में बह जाने से करीब 4000 की आबादी गांव में कैद होकर रह गई है। बीमार और गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस भी गांव नहीं पहुंच पाती है। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय और उच्चाधिकारियों से शिकायत की लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह ठप है। दिसरापुर गांव के मुख्य मार्ग की पुलिया व सड़क क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों का संपर्क मुख्यालय से कट गया है। गांव में किसी के बीमार होने पर एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती है। चार पहिया वाहन से भी मरीजों को अस्पताल ले जाना संभव नहीं है। ग्रामीणों को आपातस्थिति में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या पिछले एक माह से बनी है लेकिन शिकायतों के बाद इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

आवागमन बाधित होने से स्कूली बच्चों की शिक्षा पर भी असर पड़ रहा है। उन्हें रोज खतरनाक रास्तों से गुजरना पड़ता है। बारिश के मौसम में जोखिम और बढ़ गया है। ग्रामीणों को भी रोजमर्रा के कामों के लिए बाजार आने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं खेती-किसानी के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।

फोटो 21 एमएएचपी 01 परिचय-दिसरापुर गांव की पुलिया व सड़क बहने से क्षतिग्रस्त मार्ग। संवाद

फोटो 21 एमएएचपी 01 परिचय-दिसरापुर गांव की पुलिया व सड़क बहने से क्षतिग्रस्त मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed