फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Cunning bike thief nabbed by police three bikes and silver jewelry recovered

महोबा: पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, तीन बाइकें और चांदी के गहने बरामद, आरोपी पर दर्ज हैं आठ मुकदमे

Tue, 22 Sep 2026 01:22 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 22 Sep 2026 01:22 PM IST
सार

Mahoba News: चरखारी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन चोरी की बाइकें और चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। आरोपी पर यूपी-एमपी में कुल 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Mahoba Cunning bike thief nabbed by police three bikes and silver jewelry recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद बाइकें - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में कोतवाली चरखारी पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतर जनपदीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की तीन बाइकें बरामद हुई हैं। जो उसने कालपी, कानपुर देहात और नई दिल्ली से चोरी की थीं। साथ ही पुलिस ने चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राहुल मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम महोबा मार्ग पर मदारन देवी मंदिर मोड़ पर सोमवार की देर शाम चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी मंदिर की ओर से आ रहा बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अभि उर्फ अवि अहिरवार निवासी बगरौन, चरखारी बताया।

विज्ञापन

रुपयों से अपने शौक पूरे करता था आरोपी
युवक के पास से एक बाइक बरामद हुई। चेसिस नंबर से मिलान करने व वाहन स्वामी से संपर्क करने पर पता चला कि बाइक चार जून को जनपद जालौन के कालपी क्षेत्र से चोरी हुई थी, जिसकी प्राथमिकी थाना कालपी में दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाइक चोरी कर उन्हें बेचता था और मिलने वाले रुपयों से अपने शौक पूरे करता था। तलाशी में आरोपी के पास से चार चांदी के कंगन व एक जोड़ी बिछिया बरामद हुई।

विज्ञापन

यूपी-एमपी के थानों में आठ मुकदमे दर्ज
आरोपी ने बताया कि उसने आरोपियों के साथ दो सितंबर की रात महोबा की ऑफिसर्स कॉलोनी के एक मकान से चोरी की थी, जिसके यह आभूषण हैं। आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से दो अन्य बाइकें बरामद हुईं। उधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर यूपी-एमपी के थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। बरामद बाइकों के बारे में संबंधित जनपदों के थानों से समन्वय स्थापित कर सत्यापन कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed