फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Trains will run at 110 km per hour from Teharka to Mauranipur

Mahoba News: टेहरका से मऊरानीपुर तक 110 किमी प्रति घंटा से दौड़ेंगी ट्रेनें

Tue, 03 Jun 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 03 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Trains will run at 110 km per hour from Teharka to Mauranipur
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर अब टेहरका रेलवे स्टेशन से मऊरानीपुर तक 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ेंगी। झांसी मंडल की ओर से रेल लाइन पर रफ्तार बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इससे अब महोबा रेलवे स्टेशन से झांसी पहुंचने में कम समय लगेगा।
विज्ञापन

झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर स्थित महोबा स्टेशन से प्रतिदिन 12 से अधिक एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के निर्देश पर जून 2025 में गति वृद्धि कार्य सफलतापूर्वक कराया गया है। इससे रेल सेवा की दक्षता, सुरक्षा व समयबद्धता में सुधार हुआ है। टेहरका-मऊरानीपुर सेक्शन पर डबलिंग परियोजना के तहत नई डाउन लाइन पर चालू गति को 75 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटा किया गया है। साथ ही महोबा से कुलपहाड़ सेक्शन पर भी गति 75 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटा की गई है। वहीं, बेलाताल-कुलपहाड़ सेक्शन पर गति को 70 किमी से बढ़ाकर 85 किमी प्रति घंटा किया गया है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गति वृद्धि से न केवल यात्रियों को सफर में कम समय लगेगा बल्कि माल परिवहन की लागत और समय में भी कमी आएगी। विभाग की यह पहल रेलवे नेटवर्क के विस्तार व आधुनिकीकरण के लक्ष्य को और मजबूती प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed