फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Thousands of quintals of peanuts got wet due to rain, farmers lost lakhs

Mahoba News: बारिश से हजारों क्विंटल मूंगफली भीगी, किसानों को लाखों का नुकसान

Thu, 30 Nov 2023 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Thousands of quintals of peanuts got wet due to rain, farmers lost lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। बुधवार की देर रात हुई झमाझम बारिश तमाम किसानों के लिए तबाही का सबब बन गई। शहर की नवीन गल्ला मंडी में खुले में रखा किसानों का हजारों क्विंटल अनाज भीग गया। जिससे अन्नदाताओं की आंखों में आंसू छलक आए। यह किसान अपनी उपज बेचने के लिए मंडी लाए थे, लेकिन बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। अब किसानों को परिवार के भरण-पोषण की चिंता सता रही है।
शहर की नवीन गल्ला मंडी में जिले भर के किसान अपनी उपज बेचने के लिए आते हैं। जिले में साल-दर-साल मूंगफली का रकबा बढ़ रहा है। मूंगफली की फसल होने के बाद इन दिनों किसान नवीन गल्लामंडी में इसे ला रहे हैं। मंडी में विशाल मैदान में किसान अपनी मूंगफली की उपज को रखते हैं। यहां से वह मूंगफली को खुले बाजार में व्यापारियों को बेचते हैं। देर रात जब बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो किसानों की मूंगफली व तमाम व्यापारियों का अनाज खुला पड़ा था।
विज्ञापन

बारिश में मूंगफली व अनाज पानी में भीग गया। इतना ही नहीं मंडी में जलभराव होने से कई बोरा मूंगफली पानी में उतराती नजर आई। जिससे किसानों व व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है। किसान किशोरी, वृंदावन, अमर सिंह आदि किसानों का कहना है कि मंडी में उनकी 50-50 बोरी मूंगफली की रखी हुई थीं। पानी में भीगकर बर्बाद हो गईं। इसके अलावा अन्य किसानों को भी हजारों बाेरी मूंगफली बर्बाद हुई है। जिससे किसान अब अपनी किस्मत पर आंसू बहा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
मेले में दुकानदारों को हुआ नुकसान
चरखारी (महोबा)। तेज बारिश से कस्बे के गोवर्धन्नाथजू मेले में लगी दुकानों को काफी नुकसान हुआ। जिससे दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बुधवार की रात करीब साढ़े 11 बजे बारिश शुरू हुई। जो करीब एक घंटे चली। दुकानों में अस्थाई तौर पर लगाई गई पन्नियां में पानी भर जाने से बांस बल्ली टूट गईं। जिससे पानी दुकानों में भर गया। दुकानों में रखा लाखों के सामान को नुकसान पहुंचा है। रात में बारिश के दौरान मेला प्रभारी संजीत कुमार, वरिष्ठ लिपिक अय्यूब खां मेला पहुंचे। मेला परिसर से पानी की निकासी के प्रबंध करने के साथ ही विशाल कंपनी हॉल को खुलवाते हुए दुकानदारों का सामान शिफ्ट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed