फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The injured youth's sister said the administration is not taking action against the BJP leader

Mahoba News: घायल युवक की बहन बोली, प्रशासन भाजपा नेता पर नहीं कर रही कार्रवाई

Sat, 18 Jul 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
The injured youth's sister said the administration is not taking action against the BJP leader
-सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
विज्ञापन

-चार दिन पहले युवक के हाथ काटे जाने का मामला, तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
फोटो 18 एमएएचपी 17 परिचय-घायल जयवेंद्र सिंह की बहन संगीता सिंह। स्रोत: वीडियो ग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी

महोबा। पुरानी रंजिश में युवक के कुल्हाड़ी से दोनों हाथ काटे जाने के चार दिन पुराने मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है लेकिन अभी तक घटना में शामिल भाजपा नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घायल युवक की बहन का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसमें वह कह रही है कि प्रशासन मुख्य आरोपी भाजपा नेता पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की 14 जुलाई की रात छतरपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप में बाइक में पेट्रोल डलवाने गया था। तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया था। कुल्हाड़ी से कई बार किए जाने से युवक के दोनों हाथ कटकर लटक गए थे और सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं थी। घायल के पिता बाबू सिंह ने भाजयुमो के पूर्व मीडिया प्रभारी शिवप्रताप सिंह और उसके चार साथियों पर हमले का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस इस घटना में शामिल रोहित कुमार, नादिर व अभिषेक श्रीवास को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है लेकिन भाजपा नेता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

घायल जयवेंद्र सिंह की बहन संगीता सिंह का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रही है कि महोबा में आजतक ऐसी घटना कभी नहीं हुई लेकिन प्रशासन मुख्य आरोपी भाजपा नेता पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उसके घर में दबिश भी नहीं दी जा रही है। वह खुलेआम घूम रहा है। आरोप लगाया कि कुछ भाजपा नेता ही उस पर कार्रवाई न करने को लेकर प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। हमें भी भाई के हाथ के बदले आरोपियों के हाथ चाहिए। उसने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि आरोपियों के घर बुलडोजर चले और उनका एनकाउंटर किया जाए। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह का कहना है कि घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed