फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Soon vanity Sagar Lake Bhurenge day

जल्द बहुरेंगे गुमान सागर झील के दिन

Wed, 26 Aug 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Wed, 26 Aug 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Soon vanity Sagar Lake Bhurenge day
 अब जल्द ही गुमान सागर झील का पानी साफ नजर आएगा। कारण, झील की दयनीय हालत देख तहसीलदार ने सफाई अभियान चलाकर गुमान सागर झील को सुंदर और स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाया है। जिससे चरखारी की झीलों का खोया हुआ वैभव वापस आ सकेगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि  चरखारी की झीलें जिले की खूबसूरती बढ़ाने में सहायता करती है। गुमान सागर झील में घास और  जलकुंभी छा जाने से झील की सुंदरता कम होने लगी थी। झील को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए जिम्मेदारी रायनपुर मंदिर ट्रस्ट के सचिव व तहसीलदार चरखारी अहिवरन सिंह ने ली है। जिसके तहत झील किनारे लगे झाड़ झंकड़, गंदगी और जलकुंभी को हटाने का अभियान शुरू हो गया है। रायनपुर मंदिर ट्रस्ट के सदस्य चंद्रिका मिश्रा, मनोहर गुरुदेव, नाथूराम, विनोद खरे, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह सेंगर, गणेश दीक्षित, अधिवक्ता शफीक, अब्दुल गफ्फार ने तहसीलदार द्वारा उठाए गए इस कदम की खासी सराहना की जा रही है। तहसीलदार द्वारा सफाई अभियान शुरू कराए जाने से कस्बे के तमाम लोग हाथ बंटा रहे हैं, जिससे झील की सफाई का कार्य तेजी से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed