फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Women were informed about their rights and entitlements at the seminar.

Mahoba News: गोष्ठी में महिलाओं को बताए हक और अधिकार

Sat, 05 Sep 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Women were informed about their rights and entitlements at the seminar.
महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत शुक्रवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, गांव व कस्बा क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। भरोसा दिया कि किसी भी प्रकार की शिकायत, उत्पीड़न व आपात स्थिति में पुलिस की ओर से त्वरित सहायता प्रदान की जाएगी। पुलिस टीमों ने महिलाओं को कानूनी अधिकार भी बताए। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 व मिशन शक्ति केंद्रों की सेवाओं की जानकारी दी। (संवाद)
विज्ञापन

------------
बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के तरीके
महोबा। शहर के रामकथा मार्ग स्थित सेल्फ डिफेंस अकादमी में कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें प्रशिक्षिका प्रियांशी आर्या ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए। उन्होंने कॉलेज आने-जाने के दौरान यदि कोई शोहदा परेशान करता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब कैसे देना है, इसके लिए पंच सिखाए। कहा कि छात्राएं उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, बल्कि मुंहतोड़ जवाब दें। बताया कि आगामी दिनों में छात्राओं को परंपरागत लाठी खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed