{"_id":"6a9b0f4117e1d5b81e07048f","slug":"if-crop-loss-is-100-mahoba-news-c-225-1-mah1001-128517-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब फसलों में शत-प्रतिशत नुकसान तो सर्वे की आवश्यकता ही क्या : राजपूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब फसलों में शत-प्रतिशत नुकसान तो सर्वे की आवश्यकता ही क्या : राजपूत
विज्ञापन
फोटो 04 एमएएचपी 16 परिचय-तहसील कुलपहाड़ स्थित खेतों में जाकर बर्बाद फसलों को देखते चरखारी विधाय
= विधायक चरखारी ने बारिश से बर्बाद फसलों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
फोटो 04 एमएएचपी 16 परिचय-तहसील कुलपहाड़ स्थित खेतों में जाकर बर्बाद फसलों को देखते चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखारी/कुलपहाड़/महोबकंठ। विधानसभा चरखारी के भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत शुक्रवार को एसडीएम, कृषि विभाग व बीमा कर्मियों के साथ चरखारी, कुलपहाड़ और महोबकंठ के खेतों में पहुंचे। उन्होंने प्रशासन की मंशा पर सवालिया निशान लगाते हुए फसलों के शत-प्रतिशत नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि जब पूरे क्षेत्र में फसल नष्ट हो चुकी है, खेतों में अभी भी पानी भरा हुआ है तो किसी सर्वे की आवश्यकता क्या है।
विधायक ने एसडीएम अवनीश तिवारी, कृषि अधिकारियों और बीमा कंपनी के सर्वेयरों के साथ खेतों में पहुंच उड़द, तिल व मूंग की फसलों की हकीकत देखी। हालात को देखते हुए उन्होंने सर्वे टीम से नुकसान का आंकलन कराना चाहा। तब सर्वे टीम ने 50 फीसदी नुकसान होने का अनुमान लगाया। इस पर विधायक ने कड़ी आपत्ति जताई। कहा कि खेतों में अभी आंशिक रूप से फसलें तो दिख रही हैं, लेकिन खेतों में पानी भरा हुआ है। जैसे ही धूप निकलेगी पूरी पौध खेत में ही सड़ जाएगी। उन्होंने एसडीएम और सर्वे टीम को कड़ी हिदायत दी कि किसानों को हुए नुकसान को हल्के में न लें और मानवीय दृष्टि अपनाते हुए नुकसान का सही आंकलन करें। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने बीमा कंपनी के दबाव में गलत रिपोर्ट भेजी तो किसानों का भारी अहित होगा, जो उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं होगा।
उन्होंने खेतों में मौजूद महिला किसानों से भी जानकारी ली। इस दौरान महिला किसानों ने फसल बर्बादी की पूरी दास्तां सुनाई। विधायक ने कहा कि जब पूरे क्षेत्र में बराबर नुकसान हुआ है तो किसी सर्वे की आवश्यकता नहीं है। अधिकारी शत-प्रतिशत नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजें। शासन से राहत अनुदान दिलाना उनका काम है। कहा कि फसलों के साथ ही मकानों को भी भारी क्षति हुई है। ऐसी स्थिति में किसानों के सामने दोहरी आपदा आई है, उनकी मदद जरूरी है। इस दौरान बीमा कंपनी के जिला कोआर्डिनेटर आदित्य जायसवाल, नायब तहसीलदार विकास गोयल, कानूनगो सत्यप्रकाश राठौर, लेखपाल सुभाष यादव, भूपेंद्र सिंह, लक्ष्मन सिंह यादव मौजूद रहे।