फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Admissions at the Government ITI will continue until September 7.

Mahoba News: राजकीय आईटीआई में सात सितंबर तक होंगे प्रवेश

Sat, 05 Sep 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Admissions at the Government ITI will continue until September 7.
-विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहले चरण की चल रही प्रक्रिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। राजकीय आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक छात्राें के लिए राहत भरी खबर है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया अब सात सितंबर तक बढ़ा दी गई। ऐसे में प्रवेश से वंचित छात्रों के दाखिले सोमवार तक हो सकेंगे।
जनपद में राजकीय आईटीआई महोबा, चरखारी, बेलाताल और खरेला संचालित हैं। आईटीआई में संचालित विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश को लेकर इस वर्ष 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कराई गई। प्रथम चरण के प्रवेश 27 अगस्त से चार सितंबर तक कराए जाने को लेकर निर्देश जारी किए गए थे। राजकीय आईटीआई महोबा में एक वर्षीय व दो वर्षीय एनसीवीटी और एससीवीटी की 18 ट्रेड संचालित हैं। प्रथम चरण में प्रवेश के लिए राजकीय आईटीआई महोबा में ग्रुप-ए में 516 सीटों के सापेक्ष 461 सीटों का आवंटन हुआ है जबकि ग्रुप-बी में 100 सीटों के सापेक्ष 72 सीटों का आवंटन हुआ है।
विज्ञापन

जनपद के चार राजकीय आईटीआई में दोनों ग्रुपों में करीब 1,400 सीटें हैं। व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता विभाग के विशेष सचिव अभिषेक सिंह की ओर से आईटीआई में प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया की तिथि बढ़ाकर सात सितंबर किए जाने का आदेश जारी किया गया है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक शैक्षिक दस्तावेजों के साथ आईटीआई पहुंचकर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed