फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sales Man rogues hijacking arrested

सेल्स मैन को लूट रहे बदमाशों दबोचा

Mon, 24 Aug 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा Updated Mon, 24 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sales Man rogues hijacking arrested
रिवई में दिन दहाड़े  शराब की दुकान में हुई लूट की वारदात को ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए फेल कर दिया। सेल्समैन पर तमंचा अड़ा कर नगदी लुटने में जुटे बदमाशों को शोरगुल सुनकर पहुंचें ग्रामीणों ने खदेड़ लिया। हवाई फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल ने ग्रामीणों को 1500 रुपए का पुरस्कार देकर उत्साह बढ़ाया है।
विज्ञापन

चरखारी कोतवाली के ग्राम रिवई में स्थित शराब की दुकान में सेल्समैन अरविंद बैठा हुआ था, इसी बीच बाइक से पहुंचे दो लोगों ने तमंचा अड़ाकर दुकान में घुसते हुए नगदी लूटने की कोशिश की। सेल्स मैन कुछ समझ पाता उन्होंने रुपये समेटते हुए मारपीट शुरू कर दी। सेल्समैन के चिल्लाने पर पड़ोस के लोग दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों को आते देख बदमाश तमंचा लहराते हुए हवाई फायरिंग कर बाइक में सवार होने लगे। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दौड़कर उन्हें पकड़ लिया और तमंचा भी छीन लिया। ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों की जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए बदमाशों में इंद्रपाल और चंद्रशेखर निवासी पहाड़ी थाना मुस्करा जनपद हमीरपुर को तमंचे के साथ पकड़ कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। चरखारी कोतवाली प्रभारी विवेकानंद तिवारी ने साहस दिखाने वाले ग्रामीण ब्रजेंद्र और सुरेंद्र को पंद्रह सौ रुपये देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed